फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chlorine gas leaks at PGI, 70 families deteriorated

पीजीआई में क्लोरीन गैस लीक, 70 परिवारों की बिगड़ी हालत

Thu, 16 Apr 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chlorine gas leaks at PGI, 70 families deteriorated
प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र पीजीआईएमएस में बुधवार को बड़ा हादसा हो सकता था। यहां सुबह करीब साढ़े आठ बजे जलघर पर पानी साफ करने में इस्तेमाल होने वाली क्लोरीन गैस लीक हो गई। इससे पास में जे-14 क्वार्टरों में रहने वाले 70 परिवारों की जान खतरे में आ गई। इन परिवारों के ज्यादातर लोगों को सुबह सांस लेने में तकलीफ के साथ खांसी व उल्टियां हुई तो गैस लीक का पता चला। जलघर में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी की हालत नाजुक बनी हुई है। वह एमरजेंसी में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

पीजीआई के जे-14 क्वार्टरों के कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक तबियत बिगड़ने लगी। किसी का दम घुटने लगा, किसी को सांस लेने में दिक्कत हुई। कुछ को खांसी तो कुछ को उल्टियां होने लगी। कुछ समझ नहीं आया। सामने जलघर के पास के पेड़ों के चारों ओर अजीब सा नजर आया। खुद को बचाने के लिए मास्क लगाए और जलघर की ओर गए तो वहां के पेड़ पौधों की पत्तियां झुलसी मिली। जलघर में पहुंचे तो गैस लीक होने का पता लगा। इस दौरान कर्मचारी बलवंत बेसुध पड़ा मिला। इस बारे में सूचना अधिकारियों को दी गई। इसके बाद गैस का रिसाव रोका गया और बेसुध कर्मचारी को पीजीआई में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पीजीआई में पेयजल सप्लाई के लिए जलघर है। यहां पानी साफ करने के लिए क्लोरीन गैस का इस्तेमाल होता है। गैस खत्म होने के कारण सिलिंडर खोल रहे थे। इस दौरान पाइप में पड़ी गैस निकल गई। सिलिंडर हटाते समय निकली गैस से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्ति प्रसाद, एसडीओ, पब्लिक हेल्थ, पीजीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed