फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Children's milk teeth are not falling on time due to eating fast food

Rohtak News: फास्टफूड खाने से समय पर नहीं टूट रहे बच्चों के दूध के दांत

Wed, 25 Jun 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 25 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Children's milk teeth are not falling on time due to eating fast food
नागरिक अस्पताल में महिला के दांतों की जांच करते डाॅ. सुधीर। संवाद
रोहतक। कम उम्र में बच्चों के दूध के दांत नहीं टूटना समस्या बनती जा रही है। इसका मुख्य कारण बच्चों का अधिक फास्टफूड खाना बताया जा रहा है। इस वजह से दूध के दांत टूटने के बाद आने वाले दांत भी टेढ़े-मेढ़े निकल रहे हैं। नागरिक अस्पताल में इस तरह के रोजाना ऐसे मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, फल व हरी सब्जी छोड़कर फास्टफूड का सेवन बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। उनके दांत भी प्रभावित होने लगे हैं। दरअसल, नागरिक अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ के पास रोजाना करीब 20 बच्चे इसी तरह की समस्या के साथ पहुंच रहे हैं। इनमें कम उम्र से ही ज्यादा बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, टॉफी-चॉकलेट खाना शामिल हैं।
विज्ञापन

इस कारण दूध के दांत टूटने में दिक्कत हो रही है। नागरिक अस्पताल के दंत विशेषज्ञ डॉ. सुधीर ने बताया कि बच्चे विटामिन व सामान्य भोजन नहीं खाने के कारण तीन से पांच साल की उम्र के बच्चों के दांत टूटने में दिक्कत आ रही है। पहले माता-पिता बच्चों को सामान्य भोजन दिया करते थे। इससे उनके दांत आराम से टूटे जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सॉफ्ट खाना खाने से दांतों में एसिड बना शुरू हो जाता है। यह एसिड दांतों को काटना शुरू कर देता है। इससे दांतों में खाना जाम जाता है। यह दांतों की परेशानी और बढ़ा देता है।


दंत विशेषज्ञ डॉ. विकास ने बताया कि पहले बच्चे गन्ना, गाजर, मूली, फल खाया करते थे। इससे उनके दांतों में समस्या नहीं होती थी। अब बच्चे नर्म खाना खा रहे हैं। इलाज के बाद भी दांत टेढ़े-मेढ़े निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed