{"_id":"612e8ad88ebc3e847778da83","slug":"children-will-have-to-be-free-from-malnutrition-deputy-commissioner-rohtak-news-rtk62258815","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को करना होगा कुपोषण से मुक्त : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को करना होगा कुपोषण से मुक्त : उपायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर माह से शुरू होने वाले पोषण माह के दौरान सभी संबंधित विभाग तालमेल बनाते हुए निर्धारित गतिविधियों को आयोजित करें ताकि बच्चों के कु पोषण को दूर किया जा सके। उक्त बातें उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि पोषण माह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से निर्धारित गतिविधियों को आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जाएगा। पोषण माह के साथ पौधगीरी कार्यक्रम को जोड़ा जाए ताकि हर बच्चे तक पोषण माह का संदेश व जागरूकता पहुंच सके।
कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि पोषण माह के दौरान पौधरोपण अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्र, गांव, खंड व जिला स्तर पर पोषण वाटिका मे पौधरोपण किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा पोषण वाटिकाएं स्थापित की जाएंगी तथा लोगों को औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को पोषण का संदेश दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बच्चों में पोषण तथा खून की कमी की जांच की जाएगी। बच्चों में कुपोषण व खून की कमी को दूर करने के लिए पोषण युक्त आहार के बारे में आम जन को जागरूक किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
उपायुक्त के निर्देश पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल ने पोषण माह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें ताकि पोषण माह के उद्देश्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चों में कुपोषण एवं खून की कमी को दूर करने के लिए लोगों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाई जाए। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल ने स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हाल में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पोषण माह के दौरान स्वयं सहायता समूह को भी शामिल कर शामिल करें। स्वास्थ्य सेवाएं आयुष विभाग द्वारा पोषण माह के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएं। पंचायत, शिक्षा, कृषि एवं किसान कल्याण, उद्यान, स्वास्थ्य, आयुष एवं खेल विभाग आदि की पोषण माह के दौरान जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका रहेगी। बैठक में सांपला की उपमंडलाधीश श्वेता सुहाग, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बिमलेश कुमारी ने पोषण माह के दौरान निर्धारित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल, महिला एवं बाल विकास की ओर से योगेन्द्रा, निहारिका व सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।