{"_id":"688d26f857e6734ca800e567","slug":"children-and-women-will-be-given-medicine-to-kill-stomach-worms-rohtak-news-c-17-roh1019-701121-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बच्चों और महिलाओं को खिलाई जाएगी पेट के कीड़े मारने की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बच्चों और महिलाओं को खिलाई जाएगी पेट के कीड़े मारने की दवा
Sat, 02 Aug 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। एडीसी नरेंद्र कुमार ने कहा कि 26 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों व महिलाओं को पेट के कीड़े मारने की दवा (एल्बेंडाजोल) खिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस बार जिले में 1 से 19 साल तक के 3,78,944 चिह्नित बच्चों व 19 से 24 साल तक की 29,302 महिलाओं को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से इस दिन लक्षित बच्चों व महिलाओं को एल्बेंडाजोल गोली अवश्य खिलाएं। उप सिविल सर्जन डॉ. अंजली अरोड़ा ने चिह्नित बच्चों व महिलाओं की जागरूक किया।
विज्ञापन
....
तंबाकू का सेवन किया तो कटेगा चालान
एडीसी नरेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय तंबाकू निषेध कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू के सेवन की रोकथाम के लिए नगर निगम को कार्रवाई करने की हिदायत दी। निर्देश दिए कि वे भी सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू का सेवन करने वालों के चालान करें।
उन्होंने कहा कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस व रोडवेज का इस कार्यक्रम में योगदान है। डीएसपी रवि खुंडिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से राष्ट्रीय तंबाकू निषेध कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित कराने के लिए कहा।