फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Child murdered by drowning in a drum in Meham... Woman had taken away his clothes one day ago, and his hair three days ago

Rohtak News: महम में ड्रम में डुबोकर बच्चे की हत्या... एक दिन पहले कपड़े, तीन दिन पहले सिर के बाल काटकर ले गई थी महिला

Wed, 28 May 2025 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Child murdered by drowning in a drum in Meham... Woman had taken away his clothes one day ago, and his hair three days ago
जैविक, जिसे पानी के ड्रम में डुबोकर मार डाला।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


रोहतक। जिले के अजायब गांव में बच्चे जैविक की हत्या के मामले में परिजनों ने तंत्र-मंत्र का शक जताया है। मां प्रियंका बोली, महिला एक दिन पहले बेटे के कपड़े उठाकर ले गई थी, फिर तीन दिन पहले सिर के बाल तीन जगह से उखाड़कर ले गई।



पिता मोहित ने बताया कि उसे शक है कि किसी महिला ने तंत्र-मंत्र के चलते बेटे की हत्या की है। महिला उस समय घर आती थी, जब घर पर केवल प्रियंका होती थी क्योंकि प्रियंका झारखंड की रहने वाली है और ज्यादा किसी को नहीं जानती है। होश में आने पर प्रियंका ने बताया कि घर में और कोई नहीं था। बाहर से एक महिला मुंह पर कपड़ा बांधकर आई और बेटे को चारपाई से उठाकर चलने लगी। विरोध किया तो धक्का दे दिया। उसका सिर चारपाई पर लगा और बेहोश हो गई। इसके बाद उसे पता नहीं चला। बेटे का शव पानी के ड्रम में तैरता मिला।
विज्ञापन


पानी भरने के बहाने आती थी महिला, अंदर से बंद गेट भी खोला



मोहित ने बताया कि उसके घर पर पानी का नल लगा है। महिला पहले पानी भरने के बहाने आई थी। उस समय कपड़े उठाकर ले गई। दूसरी बार जब आई तो उस समय उसकी पत्नी नहा रही थी। महिला बेटे के सिर के बाल नोंचकर ले गई। मंगलवार को पत्नी ने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। महिला किसी तरह कुंडी खोलकर अंदर घुसी और बेटे की हत्या कर दी। महिला गांव की ही रहने वाली है, जिसकी खुद भी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस को दी पर्ची, लिखा है वास्तु विशेषज्ञ

परिवार के सदस्य प्रदीप ने बताया कि उनको घर में एक पर्ची मिली है। उसके ऊपर वास्तु विशेषज्ञ लिखा हुआ है। लिखा हुआ है कि 40 घरों को देखने के बाद ये दावा करता हूं कि निम्न दुख कैसे आते हैं। इस पर्ची को देखकर परिजनों का शक तंत्र-मंत्र की ओर गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed