फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Child injured after falling from roof to door gets new life

Rohtak News: छत से दरवाजे पर गिरकर घायल हुए बच्चे को मिला नया जीवन

Fri, 16 May 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 16 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Child injured after falling from roof to door gets new life
15सीटीके39...पीजीआई में भर्ती तीन साल के मासूम का जीवन बचाने वाली टीम जिसमें विभाग के डॉ. संदीप
रोहतक। होली के दिन छत से लोहे के दरवाजे पर गिरकर घायल हुए तीन वर्षीय मयंक को पीजीआई के चिकित्सकों ने नया जीवन दिया है। सांस नली में आई गहरी चोट की वजह से उसके सीने में हवा भर गई थी। जटिल ऑपरेशन व दो महीने तक चले उपचार के बाद इस बच्चे को पीजीआई से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने चिकित्सकों की सराहना करते हुए कहा कि 14 मार्च को यह बच्चा गंभीर हालत में पीजीआई लाया गया था। इसकी हालत बेहद नाजुक थी। इसे पूरी तरह ठीक होने में दो माह लगे हैं। इस दौरान चिकित्सकों ने पूरी शिद्दत से उसका इलाज किया।
विज्ञापन

पीजीआई के निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने कहा कि यह टीम वर्क की शानदार मिसाल है। सभी संबंधित चिकित्सकों ने मिलकर मरीज हित को ध्यान में रखा और उसका जीवन बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कार्डियक सर्जरी विभाग, कार्डियक एनेस्थीसिया, निश्चेतन विभाग, पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर, पीडियाट्रिक मेडिसिन विभाग और फिजियोथेरेपी विभाग ने सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed