{"_id":"697290c3b60edffe5201a303","slug":"child-abduction-case-police-recovered-a-bike-hidden-at-home-rohtak-news-c-17-roh1019-798770-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची अपहरण केस : घर पर छुपा रखी थी बाइक, पुलिस ने की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची अपहरण केस : घर पर छुपा रखी थी बाइक, पुलिस ने की बरामद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के मॉडल टाउन से पांच दिन पहले छह माह की बच्ची के अपहरण में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने चरखी दादरी स्थित आरोपी सचिन के मकान से बरामद कर लिया है। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
यूपी के गोंडा जिले के गांव पीपड़ा निवासी गीता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी थी कि वह बजरंग भवन के पास बिस्कुट बेचने का काम करती है। 14 जनवरी को एक युवक आया और उसकी छह माह की बेटी गौरी को गोद देने के लिए कहा। उसने मना कर दिया।
इसके बाद 17 जनवरी को जब वह तीनों बच्चों को लेकर पैदल रात 10:20 बजे घर जा रही थी, तभी बाइक पर एक युवक व एक महिला आई और गौरी को सहायता करने का झांसा देकर ले लिया। इसके बाद मौके से भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी सचिन व उसकी पत्नी प्रज्ञा को एक दिन पहले मंगलवार को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया था। आरोपी प्रज्ञा को एक दिन पहले ही न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा जा चुका है।