फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister's visit to Sampla today

Rohtak News: सांपला में मुख्यमंत्री का दौरा आज

Thu, 07 May 2026 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's visit to Sampla today
सांपला में जनसभा स्थल का जायजा लेते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, मेयर रामअवतार वाल्मीकि व

विज्ञापन
सांपला (रोहतक)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सात मई को सांपला आएंगे। वह सुबह राजीव गांधी स्टेडियम में निकाय चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां चेयरमैन पद के प्रत्याशी प्रवीण कोच व 15 पार्षद पद के उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से समर्थन मांगेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दिनभर भाजपा नेता तैयारी में जुटे रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका ने सभा स्थल का निरीक्षण किया और विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जनसभा में सरकार की विकास नीति के दम पर मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगे। मंच पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। सुबह सभा के बाद रोड शो निकालने की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत
सीएम के आगमन से पहले बुधवार को भाजपा नेताओं ने कस्बे में 19 स्थानों पर चाय पार्टी कर लोगों से चेयरमैन पद के प्रत्याशी प्रवीण कोच व पार्षद पद के उम्मीदवारों के लिए समर्थन की मांग की। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने वार्ड नंबर 6, 9, 10, 12 और 13 में कार्यकर्ताओं के पास चाय पर चुनाव को लेकर चर्चा की। मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने नंबर 1, 2, 5, 9, 14, 15 व 16 में कार्यकर्ता के घर पर बैठक की। शाम 6 बजे पुरानी अनाज मंडी में सभा को संबोधित किया। मंत्री कृष्णलाल पंवार ने वार्ड 8, 9, 11 में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने वार्ड नंबर 4 में मनमोहन गोयल व मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने भी कार्यकर्ताओं के घर पर चाय पार्टी के अलावा डोर टू डोर पहुंचकर जनसंपर्क किया। साथ ही, सीएम के कार्यक्रम में आने का न्योता दिया गया।

-----------
कई गांवों के सरपंच आज भाजपा में जताएंगे आस्था
सांपला। सांपला ब्लॉक के कई सरपंच वीरवार को भाजपा में शामिल होंगे। यह बात सरपंच संगठन के प्रधान प्रमोद चुलियाणा ने कही। इससे पहले कई सरपंच मार्केट कमेटी के चेयरमैन बने उदयभान मलिक को मंत्री कृष्ण बेदी जॉइन कराने आए थे। उस समय भी कई सरपंचों ने भाजपा में आस्था जताई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed