फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister, you should come to Rohtak everyday so that the road is built.

मुख्यमंत्री जी आप रोज रोहतक आएं ताकि रोड बन जाए

Sat, 09 Apr 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister, you should come to Rohtak everyday so that the road is built.
दिल्ली रोड को बनाते कर्मचाारी। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। लंबे समय से खोदा पड़ा दिल्ली मार्ग लोगों के लिए परेशानी का सबब बना था। निगम हाउस में भी पार्षदों ने भी कई बार मार्ग बनवाने का मसला उठाया मगर परिणाम ढाक के तीन पात रहा। शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री के वाया सड़क दिल्ली से आने की सूचना का असर रहा कि एक दिन में ही पीडब्ल्यूडी ने सड़क बना दी। कोई व्यवधान न हो, इसलिए मार्ग भी बंद करवा दिया। ये नजारा देख लोगों के मुंह से बरबस यही शब्द निकलते रहे कि मुख्यमंत्री जी, ऐसे ही आप रोहतक आते रहें, ताकी टूटी सड़कों की समस्या शहर से खत्म हो जाए।
विज्ञापन

अमरूत योजना के तहत दिल्ली मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई की गई। सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदा मार्ग करीब डेढ़ साल से जर्जर पड़ा हुआ था। दिल्ली मार्ग से आवागमन करने वाले लोग काफी परेशान होते रहे। बता दें कि मेयर मनमोहन गोयल के सवाल करने पर अधिशासी अभियंता हेडक्वार्टर नगर निगम मनजीत दहिया ने पीडब्ल्यूडी से 31 मार्च तक सड़क बनवाने का दावा किया था। वहीं एक तरफ की सड़क खोदी पड़ी होने की वजह से वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था बनी रही। भारी वाहनों के आवागमन की वजह से हादसे की आशंका बनी रहने के बावजूद अधिकारियों ने सड़क बनवाने के प्रति गंभीर रुख नहीं दिखाया। वीरवार को मुख्यमंत्री के दिल्ली से वाया सड़क मार्ग रोहतक आने का प्रोग्राम आने के बाद जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी अधिकारी सक्रिय हो गए। वीरवार की देर शाम से ही दिल्ली मार्ग बनाने के लिए गड्ढे भरवाना शुरू कर दिया। शुक्रवार को दिल्ली चौक पर बैरियर लगाकर युद्धस्तर पर सड़क बनाने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

वर्जन-
मैं अभी ट्रांसफर होकर आया हूं। सीएम के आने की वजह से सड़क बनाने के बारे में तो डीसी साहब बताएंगे हमारा कोई रोल नहीं है। वैसे दिल्ली मार्ग बनाने का काम एक माह से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय दलाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed