फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister's flying squad raided near Kharavad in the morning, searched the records of acid factories till evening

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का सुबह खरावड़ के पास छापा, शाम तक तेजाब फैक्टरियों का रिकॉर्ड खंगाला

Sat, 14 May 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided near Kharavad in the morning, searched the records of acid factories till evening
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता शुक्रवार को सुबह से शाम तक सक्रिय रहा। सुबह जहां खरावड़ पुलिस चौकी के नजदीक दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच की, जबकि शाम तक शहर के औद्योगिक एरिया में तेजाब फैक्ट्रियों का रिकार्ड खंगाला। साथ ही प्रदूषण विभाग के लाइसेंस के बिना चल रही फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुबह खुफिया विभाग के इंस्पेक्टर तेजराम व एसआई जगत सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने तड़के तीन बजे से सुबह आठ बजे तक खरावड़ बाईपास के पास नाका लगाकर दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच की। जांच में पांच ट्रकों को रुकवाया गया। शक है कि वाहनों में क्षमता से ज्यादा माल भरकर सरकार के टैक्स की चोरी की जा रही है। सेल्स टैक्स विभाग की ईटीओ अदिति दहिया मामले की जांच कर रही हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने प्रदूषण विभाग के एमओ सचिन कुमार को साथ लेकर शहर में चल रही तेजाब की फैक्टरियों की जांच की। भिवानी चुंगी के नजदीक एक फैक्टरी में रिकॉर्ड खंगाला गया तो प्रदूषण विभाग की एनओसी व लाइसेंस नहीं मिला। हालांकि मौके पर तेजाब बरामद नहीं हुआ। इसके बाद टीम ने दूसरी फैक्टरी में जांच की। जांच के दौरान प्रदूषण विभाग का फैक्टरी मालिक के पास लाइसेंस नहीं मिला। मौके से 15 लीटर तेजाब मिला, जिसके दो सैंपल भरे गए। इसके बाद तीसरी फैक्टरी में 40 लीटर तेजाब मिला, जिसके भी सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed