फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister released the first installment of Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin

Rohtak News: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पहली किस्त जारी

Fri, 21 Mar 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 21 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister released the first installment of Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रदेश के लगभग 36 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में मकान निर्माण के लिए प्रथम किस्त के तौर पर लगभग 150 करोड़ रुपये वित्तीय सहायता के रूप में हस्तांतरित किए। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि इस योजना के तहत जिले के 1502 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 6 करोड़ 75 लाख 90 हजार की धनराशि हस्तांतरित हुई है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त प्रशिक्षु अभिनव सिवाच, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल के साथ स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन किस्तों में पात्र परिवारों को पक्का मकान निर्माण के लिए एक लाख 38 हजार की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। प्रथम किस्त के तौर पर 45 हजार, दूसरी किस्त के तौर पर 60 हजार तथा तीसरी किस्त के तौर पर लाभपात्रों को 33 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त योजना के लाभ पात्रों को 90 दिन की मनरेगा के तहत मजदूरी एवं शौचालय के लिए 12 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्य लाभपात्रों को भी वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed