फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister Manohar Lal will inaugurate projects in Rohtak on Tuesday

सीएम आज रोहतक में: करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास, सुरक्षा के किए गए प्रबंध

Tue, 08 Feb 2022 01:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 01:24 AM IST
सार

सीएम के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि सेक्टर-21 में 13 करोड़ रुपये से अधिक राशि की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal will inaugurate projects in Rohtak on Tuesday
Haryana CM Manohar Lal Khattar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके लिए शहर में सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने दी। 

विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि सीएम सेक्टर 21 के सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन, दुकानों को शिफ्ट करने के अलावा व सड़क को चौड़ा करने के कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह पंडित नेकी राम महाविद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में दोपहर बाद 2 बजे पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की भूमि पर स्थानीय हिसार रोड स्थित पुराना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में दुकानों के निर्माण व शिफ्टिंग के कार्य का शिलान्यास करेंगे। सड़क को चौड़ा करने तथा नाले के निर्माण की आधारशिला भी रखी जाएगी। इस विकास परियोजना पर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त पुरानी सब्जी मंडी सड़क पर दुकानों के निर्माण व शिफ्टिंग का भी शिलान्यास किया जाएगा, इस पर 2 करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इस विकास कार्य के तहत 107 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। यहां सड़क को चौड़ा किया जाएगा और कवर्ड नाला का निर्माण होगा तथा 47 स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जाएंगे।

13 करोड़ रुपये से अधिक की लागत में बना है सामुदायिक केंद्र

उपायुक्त ने बताया कि सेक्टर-21 में 13 करोड़ रुपये से अधिक राशि की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया गया है। यह 86 हजार 675 वर्ग फुट है। इसमें से 23500 वर्ग फुट कवर्ड क्षेत्र है। इस भवन में 1500 से अधिक व्यक्तियों के लिए मुख्य व अन्य हॉल बनाए गए हैं। भवन में एक सौ किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट लगाया गया है। यहां एसटीपी का निर्माण किया गया है। पेयजल के लिए आरओ सिस्टम, रसोई घर, 400 किलोवाट का डीजी सेट लगाया गया है। भवन के प्रवेश पर दस नोजल फव्वारे, वाहन पार्किंग, चिकित्सक कक्ष एवं पुस्तकालय हॉल भी बनाया गया है। भवन में तापमान नियंत्रण के लिए हीटिंग वेंटिलेशन एवं वातानुकूलन सिस्टम भी लगाया गया है। 

सुरक्षा व अन्य आवश्यक प्रबंध किए

जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल को ओवरऑल इंचार्ज बनाया है। पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा के प्रबंधों के ओवरऑल इंचार्ज तथा कोविड-19 हिदायतों अनुसार सभी कार्यक्रम स्थलों पर सामाजिक दूरी आदि का पालन करवाने की जिम्मेदारी दी है।

रोहतक के उपमंडलाधीश राकेश कुमार मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम के दौरान काफिले के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरबीर सिंह को पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, रोहतक के तहसीलदार जिवेंद्र मलिक सर्किट हाउस व कैनाल रैस्ट हाउस के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा सांपला के तहसीलदार गुलाब सिंह को पीजीआईएमएस हैलीपेड पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।



सिविल सर्जन एंबुलेंस तथा अन्य आवश्यक चिकित्सीय प्रबंध करेंगे तो नगर निगम आयुक्त द्वारा अग्निशमन वाहनों और परिवहन महाप्रबंधक रिकवरी वैन उपलब्ध कराएंगे। लोक निर्माण विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर निगम द्वारा संबंधित सड़कों की सफाई, मरम्मत एवं सुंदरीकरण की जिम्मेदारी दी है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा जेनरेटर सेट के प्रबंध किए जाएंगे। जनस्वास्थ्य विभाग अस्थाई शौचालयों का प्रबंध करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed