{"_id":"667c58a61bf4335c250204b5","slug":"chief-minister-gave-instructions-for-investigation-in-the-case-of-death-of-alm-due-to-electrocution-rohtak-news-c-17-roh1019-451698-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: करंट से एएलएम की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: करंट से एएलएम की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक के सर्किट रेस्ट हाउस में बुधवार को बिजलीकर्मी अक्षय की मौत के मामले में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में अक्षय के परिजन मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जेई ने इससे पहले भी तीन युवकों को इसी तरह लापरवाही से लाइन पर चढ़ाकर मरने के लिए मजबूर कर दिया था। अब किसी और का परिवार बर्बाद न हो, इसलिए ऐसे अधिकारी पर कठोर कार्रवाई की जाए।
गांव रिठाल फोगाट निवासी अजित का बेटा अक्षय बिजली निगम में एएलएम के तौर पर तैनात था और सोमवार को जेई ने लापरवाही के कारण चलती लाइन पर चढ़ा दिया। करंट से झुलसकर अक्षय की मौत हो गई और जेई के खिलाफ कोतवाली में लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब बुधवार को अक्षय के पिता परिजन के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिले और बेटे की मौत के जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके परिवार के साथ हुआ है, ऐसा किसी दूसरे के साथ न हो, इसलिए जेई पर कठोर कार्रवाई की जाए। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं, साथ ही कहा कि इस तरह के हादसे न हों, इसके लिए निगम ने क्या इंतजाम किए हैं, उसकी भी जांच कराई जाए।