फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister 9 will give many gifts to the people of the district

मुख्यमंत्री 9 को जिलेवासियों को देंगे कई सौगात

Wed, 06 Apr 2022 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister 9 will give many gifts to the people of the district
रोहतक रेलवे स्टेशन पर निरिक्षण करते रेलवे जीएम साथ में रेलवे के अधिकारी। संवाद
रोहतक। जिलेवासियों को नौ अप्रैल को कई सौगात मिलने जा रही है। 350 करोड़ रुपये की लागत से बने एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की विधिवत शुरुआत होगी। स्टेशन से सेक्टर-छह तक पुरानी पटरी हटाकर सड़क, लाहली में मालगोदाम आदि योजना का शिलान्यास होगा। स्टेशन परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भी आने की उम्मीद है। इसके चलते उत्तर रेल महाप्रबंधक, डीआरएम दिल्ली रेल मंडल व आरपीएफ के आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एक-एक बिंदु पर चर्चा की। महाप्रबंधक ने उपायुक्त और निगम आयुक्त से भी चर्चा की।
विज्ञापन

रोहतक-गोहाना रेल ट्रैक शहर के बीचोंबीच से गुजरता था। जब भी यात्री अथवा मालगाड़ी गुजरती थी, तभी बजरंग भवन, सोनीपत स्टैंड रोड व न्यू बस स्टैंड मार्ग की क्रॉसिंग बंद होने से जाम लग जाता था। जाम की समस्या से शहरवासियों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने 4.8 किमी. लंबा रेलवे एलिवेटेड ट्रैक 350 करोड़ रुपये की लागत से बनवाया है। सुरक्षा के हर परीक्षण में सफलता के बाद रेलवे के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने ट्रेन चलाने की अनुमति प्रदान कर दी। अब प्रदेश सरकार ने पुराने रेल ट्रैक की जगह सड़क बनाने की योजना बनाई जिस पर रेलवे की तरफ से लीज पर जमीन देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वहीं, रेलवे स्टेशन से मालगोदाम को शिफ्ट करके लाहली में बनाया जाएगा। एलिवेटेड ट्रैक का शुभारंभ और स्टेशन से सेक्टर छह तक सड़क व लाहली में माल गोदाम बनाने की योजना का शिलान्यास नौ अप्रैल को होगा। शुभारंभ व शिलान्यास कार्यक्रम रेलवे अस्पताल के नजदीक आयोजित होंगे। इसके मद्देनजर उत्तर रेल महाप्रबंधक आशुतोष गंगल, डीआरएम डिम्पी गर्ग, आरपीएफ के पीसीएससी एएन मिश्रा, डीएससी अपूर्व अग्निहोत्री आदि स्पेशल ट्रेन से मंगलवार को 12:15 बजे रोहतक स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले स्टेशन परिसर में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बनने वाले वातानुकूलित मंच का स्थान अस्पताल के नजदीक चिह्नित किया। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक और रिटायरिंग रूम में वीवीआईपी रूम बनाना तय किया। प्रेसवार्ता के लिए भी स्थान का निर्धारण किया। पूरी रणनीति बनाने के बाद महाप्रबंधक ने उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार और निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ से तैयारियों पर चर्चा की। महाप्रबंधक ने बताया कि अभी कार्यक्रम तय नहीं है। दो-तीन दिन के अंदर जैसे ही फैसला होगा वैसे ही अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे का पहला एलिवेटेड ट्रैक है : महाप्रबंधक
उत्तर रेल महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने पूरी टीम के साथ एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रोहतक का एलिवेटेड रेल ट्रैक उत्तर रेलवे का पहला ट्रैक है, जो काफी तकनीकी रूप से कई विशेषता युक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर दो पर आएगी पैसेंजर
महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान अधीनस्थों को बताया कि कार्यक्रम करीब 12 बजे शुरू होगा। उनके पूछने पर अधीनस्थों ने बताया कि 11:48 बजे पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आती है जिससे काफी यात्री उतरते हैं। इस पर महाप्रबंधक ने निर्देश दिए कि स्टेशन के निकासी द्वार पर पुलिस फोर्स को लगा दिया जाए ताकि कोई यात्री कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं आए। निर्देश दिए कार्यक्रम के दिन पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकवाई जाए।
काफी अहम होगी सेक्टर-छह तक बनने वाली सड़क
रेलवे स्टेशन से सेक्टर-छह तक बनने वाली सड़क लोगों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगी। लोगों का स्टेशन आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।
कच्चा बेरी रोड व हिसार रोड पर जाम से मिलेगी राहत
रेलवे स्टेशन पर बने माल गोदाम की वजह से भारी वाहनों का शहर के बीचोंबीच से आवागमन होता है। इससे जाम के हालात बने रहते हैं। हालांकि एलिवेटेड रोड से जोड़ते हुए फ्लाईओवर बनाया गया है, जो भारी वाहनों के लिए सुविधाजनक नहीं है। इस समस्या का निदान करने के लिए माल गोदाम को लाहली में स्थानांतरित किया जा रहा है। लाहली में माल गोदाम बनाने की 17 मार्च को स्वीकृति दी गई है। जून 2023 में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।

एक नजर में एलिवेटेड रेल ट्रैक
- मुख्यमंत्री ने मार्च 2018 में शिलान्यास किया
- एलिवेटेड रेल ट्रैक की लागत 350 करोड़ रुपये
- 4.8 किमी. लंबा ट्रैक 109 पिलर पर बनाया है
- काठ मंडी, बजरंग भवन, सोनीपत स्टैंड रोड व शीला बाईपास पर बनेगी पार्किंग
वर्जन-
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रोहतक आ सकते हैं मगर उनके आने की आधिकारिक सूचना का पत्र नहीं मिला है। पुलिस अपनी तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर रही है।
- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed