{"_id":"6109a48b8ebc3eaab37ac7f8","slug":"chidi-s-car-driver-commits-suicide-case-against-three-including-female-dancer-rohtak-news-rtk6199005140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़ी के कार चालक ने की आत्महत्या, महिला डांसर समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिड़ी के कार चालक ने की आत्महत्या, महिला डांसर समेत तीन पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखनमाजरा खंड के गांव चिड़ी के एक कार चालक ने सोमवार को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में भिवानी की महिला डांसर समेत तीन महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि अश्लील वीडियो के नाम पर तीनों महिलाएं मुकदमा दर्ज करवाकर उसे परेशान कर रहीं थीं।
पुलिस के मुताबिक चिड़ी गांव निवासी कुलजीत ने दी शिकायत में बताया है कि भिवानी की एक महिला डांसर ने अश्लील वीडियो के नाम पर उसके भाई शिव कुमार के खिलाफ केस दर्ज करवा रखा है। इसमें रोहतक निवासी अन्य मां-बेटी भी शामिल हैं। तीनों उसके भाई को समझौते के लिए परेशान कर रहीं थीं। मौत से पहले शिव कुमार ने उसे बताया था कि आरोपी महिलाओं द्वारा केस दर्ज कराने व बदनामी के कारण वह परेशान हो गया था। इसके चलते ही उसने सोमवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह उसे पीजीआई ले गया, जहां सोमवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के चचेरे भाई कुलजीत की शिकायत पर तीन महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने मामला दर्ज किया है।
परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट
कुलजीत ने बताया कि शिव कुमार के बड़े भाई सत्यवान की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद शिवकुमार पर बड़े भाई और उसके खुद के परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उसके परिवार को न्याय चाहिए।
विज्ञापन
मृतक शिवकुमार के चेचेरे भाई की शिकायत पर तीन महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। इसमें एक महिला भिवानी और दो रोहतक की रहने वाली बताई गईं हैं। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
-उदयभान, थाना प्रभारी, लाखनमाजरा