फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chhappan Bhog offered to Gajanan

गजानन को लगाया छप्पन भोग

Wed, 07 Sep 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chhappan Bhog offered to Gajanan
मॉडल टाउन ​कम्युनिटी सेंटर मे गणेश उत्सव में पूजन करते महामंडलेश्वर कपिलपुरी। विज्ञप्ति
रोहतक। गणेशोत्सव के सातवें दिन पंडालों में भक्तों की रौनक देखने को मिली। गणपति पूजन के लिए भक्तजन उत्साहित रहे। पंडालों की सजावट को बढ़ा दिया गया। गणपति की विधि-विधान के साथ पूजा की गई और मंगल आरती कर भोग लगाया गया। जगह-जगह स्थित पंडालों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। उत्सव में विशेष रूप से गणपति को छप्पन भोग लगाया गया, इसमें छप्पन प्रकार के व्यंजन गजानन के लिए तैयार किए गए।
विज्ञापन

78 संघ परिवार एवं दुर्गा मंदिर की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में मंगलवार को शाम चार बजे पंडाल में ड्राइंग एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में आर्यन ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। इसमें प्रथम पावनी, द्वितीय तेजस्वी, तृतीय नैनिका ने पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यार्थियों को 78 संघ परिवार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संध्या आरती मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उद्योगपति अनिल मित्तल ने की एवं आरती के बाद गणपति को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। प्रेम संकीर्तन मंडल ने 108 चौकी के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। इसका भक्तजनों ने आनंद उठाया। विभिन्न स्थल जनता कॉलोनी, डीएलएफ कॉलोनी, गांधी कैंप में भी गणपति का विधिवत पूजन किया गया एवं पंडालों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed