{"_id":"6a3d6bcf154ea93c6c01ffeb","slug":"chhabils-set-up-across-the-city-on-nirjala-ekadashi-devotees-distributed-fruit-based-refreshments-rohtak-news-c-17-roh1019-878313-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निर्जला एकादशी पर शहरभर में छबीलें, श्रद्धालुओं ने बांटा फलाहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निर्जला एकादशी पर शहरभर में छबीलें, श्रद्धालुओं ने बांटा फलाहार
विज्ञापन
31-सर्कुलर रोड पर बाबा बालकपुरी डेरे के बाहर लगाई छबील। स्रोत : श्रद्धालु
रोहतक। निर्जला एकादशी के अवसर पर वीरवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर मीठे पानी की छबीलें लगाकर, फलाहार व आलू-छोले का प्रसाद वितरित कर लोगों ने समाजसेवा का संदेश दिया। सरकुलर रोड स्थित बाबा बालकपुरी डेरे के बाहर महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी महाराज ने संगत के सहयोग से छबील लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
इसी क्रम में लेबर चौक, गांधी कैंप मंडी चौक, बड़ा बाजार, झज्जर रोड, दिल्ली रोड, सोनीपत रोड, माता दरवाजा चौक, भिवानी रोड और हिसार रोड सहित कई स्थानों पर छबीलें लगाई गईं। स्वामी विश्वदेवानंद तीर्थ धर्मार्थ ट्रस्ट ने भी फलाहार वितरित कर पर्व मनाया।
इस अवसर पर प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर के महंत थानेश्वरदास, डॉक्टर गोपाल कृष्ण आजाद आदि ने फलाहार वितरण किया। उन्होंने बताया कि महाभारत काल में भीम ने निर्जला एकादशी के व्रत का संकल्प कर के पालन किया इसलिए बताया कि इसे भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
सुभाष नगर में लगाई छबील :
सुभाष नगर में आरडब्ल्यूए सदस्यों ने कार्यालय के बाहर मीठे पानी छबील लगाई। प्रधान सेवक प्रवीन सहगल ने बताया कि छबील लगाकर राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों की सेवा की गई। इस दौरान प्रदीप सहगल, राजीव गोयल, अनिल अरोड़ा, अशोक मिनोचा, बाबू नंद, नवीन जावा, अनुरोध शर्मा, पंकज मग्गू ने सेवा में सहयोग किया।
-- -- -- -- -- --
11 पौधे वितरित किए :
निर्जला एकादशी पर जय भारत मंच के जिला अध्यक्ष श्रीभगवान वर्मा ने 11 पौधे वितरित किए। इसमें, 2 तुलसी, 2 अमरूद, 2 चीकू, शमी, पाम, मनी प्लांट, गुलाब, यह पौधे उन्हीं को दिए गए जिनके पास लगाने के लिए जगह है। उन्होंने कहा कि कि बच्चों का जन्मदिन हो या बड़े बुजुर्गों की बरसी पर पौधारोपण कर उस दिन को यादगार बना सकते हैं।
-- -- -- -- -- --
किला रोड मार्केट में जल वितरण :
किला रोड मार्केट में पूर्व प्रधान स्वर्गीय जगदीश ढींगरा की याद में बिट्टू सचदेवा की अध्यक्षता में व्यापार संगठन एवं व्यापारियों की ओर से निर्जला एकादशी पर मीठे जल का वितरण किया गया।