{"_id":"09a14ea880b5a8c33459e0beaa94b327","slug":"cheating-with-old-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताई म्हारे रुपये बांट दे कह उड़ा ले गए वृद्धा का बैग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताई म्हारे रुपये बांट दे कह उड़ा ले गए वृद्धा का बैग
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 27 Nov 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन युवकों ने कागजों की गड्डी के ऊपरी हिस्से में दो नोट रखकर उनका बंटवारा करने के बहाने एक महिला का बैग उड़ा दिया।
बैग में महिला के कानों की बालियां और अंगूठी रखी थीं। इस संबंध में महिला ने सुखपुरा पुलिस चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सुखपुरा पुलिस चौकी प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि ऋषिनगर निवासी राजबाला कुछ दिन पहले झज्जर में अपने रिश्तेदार के घर गई थी।
वह बृहस्पतिवार को लौटी। राजबाला ऑटो में बैठकर सुखपुरा चौक पर पहुंची। इस दौरान एक युवक महिला के साथ ही ऑटो से उतर गया।
जैसे ही राजबाला चलने लगी तो युवक ने उन्हें रोक लिया और नोटों की गड्डी दिखाई। आरोपी ने महिला से कहा कि उसके दोस्त आ रहे हैं।
ये सारे रुपये दोस्तों को हिस्सा करके बांट देना। कुछ ही देर में एक अन्य युवक भी आ गया। यहां दोनों युवकों ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया।
फिर दोनों आरोपी बातों में उलझाकर महिला को जींद बाईपास की तरफ ले गए। यहां तीसर लड़का भी आ गया। जैसे ही महिला ने अपना बैग जमीन पर रखा और गड्डी को खोलने लगी तो एक युवक बैग लेकर भाग गया। उसके पीछे दोनों युवक भी फरार हो गए।
महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। गड्डी खोलकर देखी तो उसमें ऊपर 50-50 रुपये के दो नोट रखे थे और उनके नीचे कागज के टुकड़े। राजबाला मामले की शिकायत लेकर सुखपुरा पुलिस चौकी में पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।