{"_id":"61c62afbb007f537b363053f","slug":"charges-framed-against-mother-brother-in-son-s-murder-case-rohtak-news-rtk6337583179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की हत्या के मामले में मां-भाई पर आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की हत्या के मामले में मां-भाई पर आरोप तय
विज्ञापन
रोहतक। महम चौबीसी के गांव सैमाण में छह माह पहले हुए राहुल उर्फ कर्मपाल की हत्या के मामले में शुक्रवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत में आरोपी मां व उसके छोटे बेटे पर हत्या करने व सबूत मिटाने के आरोप तय किए। अब मामले में 25 मार्च 2022 को गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी।
मार्च 2021 में पेटवाड़ गांव निवासी सतीश ने महम थाने में दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी 1998 में सैमाण गांव में हुई थी। उसका एक साला सत्यवान है, जिसके बड़े लड़के का नाम राहुल उर्फ कर्मपाल है और छोटे का विकास है। लड़की शादीशुदा है। राहुल व विकास गांव में मां सुनीता के साथ रहते थे। राहुल की मां के साथ अनबन रहती थी। पिछले दो माह से सुनीता घर पर ताला लगाकर कहीं चली गई। जबकि राहुल का कोई सुराग नहीं लग रहा है। उसे शक है कि राहुल को उसकी मां सुनीता ने कहीं गायब करवा दिया है। उसने अपने स्तर पर छानबीन की तो पता चला कि घर के अंदर स्टोर वाले कमरे में नया फर्श हुआ है। उसे शक है कि सुनीता ने छोटे बेटे विकास के साथ राहुल की हत्या कर दी है और शव को घर के अंदर जमीन में दबा दिया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज की ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच पड़ताल की। जांच में स्टोर रूम के अंदर फर्श तोड़ा तो नीचे नर कंकाल दबा मिला। पुलिस ने इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सुनीता व उसके बेटे विकास को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कंकाल को डीएनए जांच के लिए भेज दिया था।
नवंबर में दाखिल की थी चार्जशीट
महम पुलिस ने नवंबर में आरोपी मां व भाई के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने में आरोप पत्र दाखिल किया था। महम कोर्ट से केस को दिसंबर में रोहतक सेशन कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। छह दिसंबर को सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद 24 दिसंबर की तिथि अगली सुनवाई के लिए तय की गई। शुक्रवार को सेशन कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस के बाद आरोपी मां व बेटे के खिलाफ आरोप तय कर दिए। अब मार्च माह से गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी।