{"_id":"64e5f3a0251baf5bd40a3a6a","slug":"chandrayaan-3-s-successful-landing-will-make-rohtak-proud-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग: रोहतक को लगाए चार चांद, यहां बने 60 लाख कलपुर्जों का अहम योगदान, पढ़ें क्या है खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग: रोहतक को लगाए चार चांद, यहां बने 60 लाख कलपुर्जों का अहम योगदान, पढ़ें क्या है खास
Wed, 23 Aug 2023 05:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह
विकास सैनी, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
विकास सैनी, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 23 Aug 2023 05:25 PM IST
सार
चांद पर चंद्रयान-3 के कदम रखे जा चुके हैं। इस ऐतिहासिक पल को लेकर चंद्रयान के लिए नटबोल्ट तैयार करने वाली कंपनी के एमडी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
चंद्रयान 3 लॉन्च।
- फोटो : ANI
विस्तार
चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण व लैंडिंग ने रोहतक को भी चार चांद लगा दिए हैं। रोहतक के सूक्ष्म व अहम कलपुर्जे चांद पर रखे जाने वाले कदम को सुगम बनाया। इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को रोहतक से 60 लाख फास्टनर्स (विभिन्न प्रकार के नट बोल्ट) भेजे गए थे।
विज्ञापन
इनकी शानदार तकनीक की बदौलत चंद्रयान-3 अंतरिक्ष को चीर कर चंद्रमा पर पहुंचा। चंद्रयान-3 को लेकर अमर उजला ने इसरो को फास्टनर्स भेजने वाली एरो फास्टनर्स कंपनी के प्रबंध निदेशक जसमेर लाठर से बातचीत की तो ये बातें सामने आई।
विज्ञापन
इसरो का चंद्रयान-3 चांद पर उतर चुका है। चंद्रयान-3 की सफल लांचिंग के साथ अब सफल लैंडिंग से रोहतक का नाम भी और ऊंचा हो गया। इसकी वजह चंद्रयान में लगे यहां के कलपुर्जे हैं। चंद्रयान की चांद पर सुरक्षित लैंडिंग को लेकर ये कलपुर्जे खास तौर पर तैयार किए गए थे।
विज्ञापन
इन्हें इस तकनीक से तैयार किया गया है कि ये जितने मजबूत हैं, उतने ही हल्के भी हैं। ये भारीभरक रॉकेट को अंतरिक्ष में लेने के बाद स्वत: चंद्रयान-3 से एक के बाद एक तीन स्तरों पर अलग होते गए। अब अंतिम चरण में चंद्रयान-3 भी चंद्रमा की स्तह पर पहुंच गया है।
एक एमएम के छोटे-छोटे 60 लाख नट से तैयार हुआ लांचर
चंद्रयान-3 को चंद्रमा तक ले जाने के लिए इसरो ने विशेष लांचर तैयार किया। इसे हल्का व मजबूत बनाने पर खास ध्यान दिया गया। इसके चलते बड़े व भारी नटों के बजाय एक एमएम वाले 60 लाख कलपुर्जे प्रयोग किए गए थे। यह छोटे नट न केवल हल्के हैं, बल्कि बेहद मजबूत भी हैं। इसी से पूरा सिस्टम तैयार किया।