फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chandrayaan-3's successful landing make Rohtak proud

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग: रोहतक को लगाए चार चांद, यहां बने 60 लाख कलपुर्जों का अहम योगदान, पढ़ें क्या है खास

Wed, 23 Aug 2023 05:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह विकास सैनी, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
विकास सैनी, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 05:25 PM IST
सार

चांद पर चंद्रयान-3 के कदम रखे जा चुके हैं। इस ऐतिहासिक पल को लेकर चंद्रयान के लिए नटबोल्ट तैयार करने वाली कंपनी के एमडी भी उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
Chandrayaan-3's successful landing make Rohtak proud
चंद्रयान 3 लॉन्च। - फोटो : ANI

विस्तार

चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण व लैंडिंग ने रोहतक को भी चार चांद लगा दिए हैं। रोहतक के सूक्ष्म व अहम कलपुर्जे चांद पर रखे जाने वाले कदम को सुगम बनाया। इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को रोहतक से 60 लाख फास्टनर्स (विभिन्न प्रकार के नट बोल्ट) भेजे गए थे।

विज्ञापन


इनकी शानदार तकनीक की बदौलत चंद्रयान-3 अंतरिक्ष को चीर कर चंद्रमा पर पहुंचा। चंद्रयान-3 को लेकर अमर उजला ने इसरो को फास्टनर्स भेजने वाली एरो फास्टनर्स कंपनी के प्रबंध निदेशक जसमेर लाठर से बातचीत की तो ये बातें सामने आई।
विज्ञापन


इसरो का चंद्रयान-3 चांद पर उतर चुका है। चंद्रयान-3 की सफल लांचिंग के साथ अब सफल लैंडिंग से रोहतक का नाम भी और ऊंचा हो गया। इसकी वजह चंद्रयान में लगे यहां के कलपुर्जे हैं। चंद्रयान की चांद पर सुरक्षित लैंडिंग को लेकर ये कलपुर्जे खास तौर पर तैयार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें इस तकनीक से तैयार किया गया है कि ये जितने मजबूत हैं, उतने ही हल्के भी हैं। ये भारीभरक रॉकेट को अंतरिक्ष में लेने के बाद स्वत: चंद्रयान-3 से एक के बाद एक तीन स्तरों पर अलग होते गए। अब अंतिम चरण में चंद्रयान-3 भी चंद्रमा की स्तह पर पहुंच गया है।

एक एमएम के छोटे-छोटे 60 लाख नट से तैयार हुआ लांचर
चंद्रयान-3 को चंद्रमा तक ले जाने के लिए इसरो ने विशेष लांचर तैयार किया। इसे हल्का व मजबूत बनाने पर खास ध्यान दिया गया। इसके चलते बड़े व भारी नटों के बजाय एक एमएम वाले 60 लाख कलपुर्जे प्रयोग किए गए थे। यह छोटे नट न केवल हल्के हैं, बल्कि बेहद मजबूत भी हैं। इसी से पूरा सिस्टम तैयार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed