फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chanchal Nandal, president of Haryana Educational Institution Bachao Samiti, opened a front against the principal on Thursday.

Rohtak News: आराेप...जाट शिक्षण संस्थान में पोते की नौकरी लगवा रहे प्रधान, पलटवार...कुछ लोगों के पेट में सुधार व काम पच नहीं रहा है

Fri, 04 Jul 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 04 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chanchal Nandal, president of Haryana Educational Institution Bachao Samiti, opened a front against the principal on Thursday.
रोहतक। हरियाणा शिक्षण संस्थान बचाओ समिति के अध्यक्ष चंचल नांदल ने वीरवार को प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप लगाया कि प्रधान संस्था में अपने पोते को नाैकरी लगवा रहे हैं। वहीं प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव में हारे हुए कुछ लोगों के पेट में सुधार व विकास का काम पच नहीं रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को चंचल नांदल ने पत्रकारों के समक्ष कहा कि जाट शिक्षण संस्थान में कामों के लिए पहले मुद्दे उठाए जाते, लेकिन नई कार्यकारिणी के बाद एक भी काम नहीं किया गया है। 2024 में मैनेजमेंट बनी थी। कार्यकारिणी ने गलत तरीके से एक ट्रैक्टर खरीदा। इसकी विद्यालय को कोई जरूरत नहीं थी। वहीं, कार्यकारिणी पदाधिकारी ने अपने नजदीकी को इस ट्रैक्टर पर ड्राइवर लगाया है और उसे 20 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। अभी तक के जो प्रधान रहे हैं, उन्होंने भाई-भतीजे नौकरी पर लगाए, लेकिन हाल के प्रधान संस्था में अपने पोते को ही नौकरी पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने कहा कि यह संस्था है। राजनीतिक केंद्र नहीं है। समाज हित में काम कर रहे हैं। चुनाव के बाद से संस्था में सुधार किया जा रहा है। नए कोर्स लाए गए हैं। जर्जर हाॅल व भवन की मरम्मत कराई गई है। नए भवन का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। चुनाव में हारे हुए कुछ लोगों के पेट में यह सुधार व काम पच नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed