फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chance of rain due to partial effect of Western Disturbance

Rohtak News: पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बारिश की संभावना

Tue, 10 Jan 2023 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Chance of rain due to partial effect of Western Disturbance
दिल्ली रोड से रात के धुंध से गुजरते वाहन। अमर उजाला
रोहतक। ठंड का कहर जारी है। दिन भर ठंडी हवाएं ठिठुराती रही। मंगलवार को रोहतक का दिन भी शिमला से ज्यादा ठंडा रहा। रात दोनों जगह की समान रूप से ठंडी रही। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 11 जनवरी की रात या 12 जनवरी को बारिश या बूंदाबांदी होने से तापमान में हल्की वृद्धि संभावित है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम व रात का तापमान एक डिग्री अधिक रहा। शिमला सिटी का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री व रात का तापमान पांच डिग्री अधिक रहा। आने वाले तीन दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। तापमान में भी कमी आना संभावित है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 11 जनवरी की रात या 12 जनवरी को कहीं-कहीं बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में भी हल्की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम 14 जनवरी खुश्क रहेगा। उत्तर पश्चिमी शीत लहर चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed