फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Champion XI beat Fever XI by 30 runs

Rohtak News: चैंपियन एकादश ने फीवर एकादश को 30 रन से हराया

Sun, 16 Mar 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 16 Mar 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Champion XI beat Fever XI by 30 runs
चैंपियन क्रिकेट क्लब एकादश व क्रिकेट फीवर एकादश के बीच शनिवार को टी-20 मैच खेला गया। मुकाबला गुरु कृपा क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इसमें चैंपियन क्रिकेट एकादश ने क्रिकेट फीवर एकादश को 30 रन से हराया। मैच ऑफ द मैच आरके सैनी को व बेस्ट बल्लेबाज आदित्य को चुना गया।
विज्ञापन

इस मैच में चैंपियन क्लब एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियन की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। चैंपियन टीम की ओर से दीपक ने 39, अंकित मलिक ने 33 व अमित हुड्डा ने 38 रन बनाए। क्रिकेट फीवर की ओर से आशीष व शैंडी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में क्रिकेट फीवर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी व चैंपियन क्रिकेट एकादश ने 30 रन से मैच जीता। क्रिकेट फीवर टीम की ओर से आदित्य ने 44, विक्रम नांदल ने 26 व राहुल खत्री ने 29 रन बनाए। चैंपियन क्रिकेट एकादश की ओर से आरके सैनी ने तीन व अंकित मलिक ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed