फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chairs removed from MDU booths, fury in student organizations

Rohtak News: एमडीयू के बूथों से हटीं कुर्सियां, छात्र संगठनों में रोष

Sun, 04 Jun 2023 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Chairs removed from MDU booths, fury in student organizations
रोहतक।
विज्ञापन

एमडीयू में बने 10 से ज्यादा बूथों पर बैठकर विद्यार्थी चाय की चुस्की नहीं ले सकेंगे। इसके लिए विवि प्रशासन ने यहां से कुर्सियां हटा दी हैं। विवि में हाल में हुई छात्राओं से अभद्रता व गार्ड को टक्कर मारने के मामले के बाद एमडीयू शिक्षक संघ ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग उठाते हुए कक्षा के बजाय बूथों पर लगने वाली भीड़ हटाने की प्रशासन से अपील की थी। इसके चलते बूथों के बाहर दूर तक बिखरी रहने वाली कुर्सियां समेट दी गई हैं। विवि के इस फैसले से छात्र संगठनों में रोष है।

शनिवार को एमडीयू परिसर स्थित विभिन्न बूथों पर सन्नाटा नजर आया। यहां बूथ के चारों ओर बिखरी रहने वाली कुर्सियां समेट कर एक तरफ रखी गई हैं। अब से कैंपस में बूथ के बाहर विद्यार्थी नहीं बैठेंगे। उन्हें अपने विभाग या कक्षाओं में जाना होगा। छात्र संगठनों का कहना है कि कैंपस में विद्यार्थियों के चाय पीने, खाना खाने या चर्चा करने की कोई जगह नहीं है। कैंपस में हाल ही में खुले दर्जन भर बूथ राहत दे रहे थे। इनके बाहर कुर्सी पर बैठकर वे कुछ देर अपने मुद्दों पर चर्चा कर सकते थे। अब यह व्यवस्था भी छिन गई है। इसलिए विवि की टीचिंग व नॉन टीचिंग एसोसिएशन अपने फैसले पर पुन: विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed