फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chairman of HAFED reached Sampla Mandi to take stock of mustard purchase.

Rohtak News: सरसों खरीद का जायजा लेने सांपला मंडी पहुंचे हैफेड के चेयरमैन

Thu, 28 Mar 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chairman of HAFED reached Sampla Mandi to take stock of mustard purchase.
सांपला। हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत वीरवार को सरसों की खरीद का जायजा लेने के लिए सांपला अनाज मंडी में पहुंचे। उन्होंने किसानों व आढ़तियों की समस्याएं भी सुनीं। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों का सरसों गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। खरीद के मामले में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। किसानों को सुझाव दिया कि यह अपनी फसल को साफ व सुखाकर लेकर ही मंडी में पहुंचें, ताकि उनकी फसल को खरीदने में किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरसों व गेहूं दोनों फसलें सरकारी रेट पर खरीदी जाएंगी। फसल बिक्री के बाद जल्द पैसा उनके खाते में पहुंचेगा। चेयरमैन ने कहा कि सभी मंडियों का निरीक्षण किया जाएगा। आढ़तियों ने चेयरमैन से फसल तुलवाई के लिए मंडी में काटा लगाने की मांग की। मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार, हैफेड के डीएम अनूप नैन मंडी एसोसिएशन के प्रधान अशोक बंसल, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, जग्गी के अलावा अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed