फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chadhuni and Tikait likely to arrive at Titauli protest site today

Rohtak News: टिटौली धरनास्थल पर आज चढूनी और टिकैत के आने की संभावना

Sat, 09 Mar 2024 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Chadhuni and Tikait likely to arrive at Titauli protest site today
रोहतक। टिटौली धरनास्थल पर शनिवार को राजनीतिक और गैर राजनीतिक किसान यूनियनों की होने वाली बैठक में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी और राकेश टिकैत के आने की संभावना है। खाप प्रतिनिधि के तौर पर कुंडू खाप प्रधान जयवीर कुंडु ने सभी यूनियनों को मैसेज भेज रखा है, ताकि सभी यूनियन एक होकर अपनी मांगों के लिए लड़ाई लड़ सकें। जिले में पिछले 23 दिन से टिटौली में धरना चला हुआ है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रधान रणधीर सिंह का कहना है कि वह सभी किसान यूनियनों को एकजुट करके ही आगे बढ़ने का कदम उठाएंगे। इसके लिए वह सभी किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों से बैठक कर आगामी रणनीति को तैयार करने के लिए विचार विमर्श भी करेंगे। इसके लिए हर जिले में धरना प्रदर्शन शुरू करने के लिए बातचीत की जाएगी। आंदोलन शुरू होने से पहले पकड़े गए युवाओं को भी रिहा करवाने के लिए प्रदर्शन की जल्द तिथि तय ही जाएगी, क्योंकि पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में बेवजह युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बाॅक्स
पिछले दो दिन से नहीं निकाला जा रहा ट्रैक्टर मार्च
किसान नेता बैठक को लेकर तैयारियों में जुटे रहे हैं। 80 से ज्यादा यूनियन बैठक मेंं पहुंचेगी। इसको लेकर ट्रैक्टर मार्च नहीं निकाला जा रहा है। वहीं अलग-अलग गांव से प्रतिदिन की तरह दो से तीन ट्रैक्टरों में ही किसान पहुंच रहे हैं। इसमें महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed