फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CET: 678 buses including 150 of Rohtak depot will be operated

सीईटी : रोहतक डिपो की 150 समेत 678 बसों का होगा संचालन

Sat, 26 Jul 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 26 Jul 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
CET: 678 buses including 150 of Rohtak depot will be operated
अतुल, सीईटी अभ्यर्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बसों में सफर करने वाले आम नागरिकों को दो दिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) से अभ्यर्थियों के साथ बसों के लिए आमजन की भी परीक्षा होगी। शनिवार व रविवार को डिपो की बसों का संचालन सीईटी अभ्यर्थियों के लिए किया गया। ऐसे में दैनिक यात्रियों को बस न मिलने की संभावना अधिक रहेगी।
रोहतक डिपो से सीईटी के लिए 26 व 27 जुलाई को 678 बसों का संचालन किया गया है। दैनिक संचालन करने वाली 183 में 150 बसों के सीईटी अभ्यर्थियों के लिए लगाए जाने से यात्रियों की मुसीबत अधिक बढ़ेगी। सीईटी से एक दिन पहले ही बस अड्डा पर शुक्रवार को यात्रियों को बसों के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

26 जुलाई को सुबह की शिफ्ट में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने शनिवार को ही केंद्रों का रुख कर लिया लेकिन बसें न होने से एक घंटे तक इंतजार किया। दो बसों की सवारियाें को एक बस में सफर करने पर मजबूर होना पड़ा। सोनीपत मार्ग पर यात्रियों ने बसों की छतों पर सफर किया। साथ ही, अन्य मार्गों पर खिड़की से बैग अंदर रखकर बसों में प्रवेश करने का प्रयास करते हुए यात्री नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महम, जींद, रेवाड़ी, गुरुग्राम व हिसार के यात्रियों को बसें लंबे इंतजार के बाद मिलीं। हालांकि, रोडवेज अधिकारियों ने दावा किया है कि शनिवार और रविवार को रोडवेज की अतिरिक्त बसों को आम यात्रियों के लिए लगाया गया है। किसी भी सूरत में यात्रियों को दिक्कतें नहीं होंगी। सहकारी समिति की बसों का संचालन रहेगा।
--------------
अभ्यर्थियों के लिए बसों की संख्या निर्धारित है। अलग से दैनिक यात्रियों के लिए बसों अतिरिक्त रूप से रखा गया है। यात्रियों की जरूरत अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा।
- सुरेंद्र सिवाच, कर्मशाला, प्रबंधक, रोडवेज
-------------
गुरुग्राम जाने के लिए न निजी बसें हैं और न रोडवेज की बसें। बस अड्डा पर 90 मिनट से खड़ा हूं। हेल्प डेस्क पर जानकारी ली तो कुछ नहीं बताया। आम यात्रियों काे भी लंबा इंतजार करना पड़ा।
- अतुल, सीईटी अभ्यर्थी।
-------------
मैंने 25 जुलाई को रेवाड़ी के लिए बस की बुकिंग की थी ताकि परीक्षा केंद्र पर सुबह जल्दी पहुंच सकूं। यहां से कोई बस नहीं मिली। अब हो सकता है कि मैं परीक्षा केंद्र पर 26 जुलाई को देरी से पहुंच पाऊं।

- हेमलता, सीईटी अभ्यर्थी।
-------------
50 मिनट से गुरुग्राम के लिए बस नहीं है जबकि आज कोई परीक्षा नहीं है। दो बसें यात्रियों से भरकर पहले जा चुकी हैं। अधिकतर बस पीछे से ही भरकर आ रही हैं। अब भी दो बसों की सवारी इंतजार कर रही हैं।
- बिजेंद्र शर्मा, यात्री।

अतुल, सीईटी अभ्यर्थी।

अतुल, सीईटी अभ्यर्थी।

अतुल, सीईटी अभ्यर्थी।

अतुल, सीईटी अभ्यर्थी।

अतुल, सीईटी अभ्यर्थी।

अतुल, सीईटी अभ्यर्थी।

अतुल, सीईटी अभ्यर्थी।

अतुल, सीईटी अभ्यर्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed