फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   central minister piyush goyel, rohtak, politician

केंद्रीय मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा, बोले, काम नहीं हो रहे

Fri, 14 Apr 2017 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 14 Apr 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
central minister piyush goyel, rohtak, politician
मंत्री बोले : सेवाभाव से काम करते रहें अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : amar ujala
शहर की वैश्य संस्था में उस समय भाजपा के स्थानीय नेताओं के लिए असहज स्थिति बन गई, जब मीडिया से बातचीत कर बाहर निकल रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री को शिकायत करते रहे की उनके काम नहीं हो रहे। मंत्री ने जवाब दिया कि नि:स्वार्थ व सेवाभाव से पार्टी से जुड़े रहें साथ ही गोयल ने कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि क्या नरेंद्र मोदी ने पीएम बनने की सोचकर सालों पार्टी व देश की सेवा करते रहे। देश की जनता ने चाहा और वे पीएम बन गए। पांच मिनट तक मंत्री कार्यकर्ताओं के घेरे में सवालों के जवाब देते रहे। किसी तरह जिला अध्यक्ष अजय बंसल आदि ने कार्यकर्ताओं को समझाकर मंत्री को बाहर निकाला।
विज्ञापन


आपको कार्यकर्ता निराश लगते होंगे, मुझे नही

हुआ यूं मीटिंग में कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि केंद्रीय मंत्री उनकी एक-एक बात सुनेंगे। सबको बोलने का मौका मिलेगा, लेकिन मीटिंग में केंद्रीय मंत्री के भाषण के बाद मंच से घोषणा की गई कि जो कार्यकर्ता मंत्री से कुछ कहना चाहता है तो वह उन्हें बाद में मिल सकता है। ऐसे में मीटिंग के बाद भी कई कार्यकर्ता वहीं रहे। इसी बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर स्कूल के अंदर मीडिया से मिले। मीडिया ने सवाल किया कि कई नेताओं ने सवाल उठाया है कि कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही। वे निराशा महसूस कर रहे हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कहने वाले नेताओं व आपको चेहरे पर निराशा लग रही होगी, लेकिन मुझे कार्यकर्ताओं के चेहरे पर कोई निराशा नहीं लग रही।
विज्ञापन


शिकायत लेने वापस आए सहकारिता मंत्री

मीडिया से बातचीत के बाद सभी नेता व मंत्री बाहर निकलने लगे। तभी अंदर से संदेश आया कि कई भाजपा कार्यकर्ता अपनी शिकायत व पत्र देना चाहते हैं। सहकारिता मंत्री वापस कमरे के अंदर आए और कार्यकर्ताओं के कागजात व पत्र लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


..जब आपस में उलझ गए कार्यकर्ता

मीटिंग के बाहर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व सहकारिता मंत्री का काफिला वैश्य संस्था से रवाना हुआ। तभी सड़क के बीचोंबीच जनता कालोनी के एक कार्यकर्ता भाजपा के पदाधिकारी डाक्टर दिनेश घिलौड़ से उलझ गए। सवाल किया कि ऐसे थोड़ा कार्यकर्ताओं की मीटिंग होती है। किसी के दिल की आवाज तो सुनी नहीं। काफी देर तक दोनों के बीच कहासुनी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed