{"_id":"6609cfed8a8cdaa4c40b5918","slug":"celebrated-nutrition-fortnight-by-taking-out-a-cycle-rally-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-106491-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: साइकिल रैली निकालकर मनाया पोषण पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: साइकिल रैली निकालकर मनाया पोषण पखवाड़ा
Mon, 01 Apr 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
बादली। बाल विकास विभाग की ओर से पोषण पखवाड़ा दादरी तोए गांव में साइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। स्कूल के बच्चों द्वारा पूरे गांव में साइकिल रैली निकालकर लोगों को मोटा अनाज जैसे गेंहू, जो, चना, बाजरा, सोयाबीन खाने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान सही पोषण-देश रोशन, हर घर में खुशहाली हो-पोषण वाली थाली हो आदि नारों के माध्यम से भी लोगों में जागृति लाने का प्रयास किया गया। साइकिल रैली के दौरान आंगनवाड़ी वर्कर सारदा ने बताया कि लोगों को सभी मोटे अनाजों का मिश्रण करके खाना चाहिए जो कि हमारे शरीर के सबसे फायदेमंद है। वहीं सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पोषण अभियान के दौरान जो जो सलाह समय समय पर बच्चों को दी जाती हैं उस पर अमल करना चाहिए ताकि स्वास्थ्य ठीक रह सके। स्वास्थ्य कार्यकर्ता राकेश कुमार ने बच्चों को जागरूक करते हुए उनको खाने पीने और संतुलित आहार खाने के बारे में प्रेरित किया। इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता राकेश कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सारदा देवी, शकुंतला, हेमलता और सुमित्रा सहित सभी हेल्पर, आशा वर्करस तथा काफी संख्या में गांव की महिलाओं ने भाग लिया।