फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CCTV footage shows ASI Sandeep going alone on a scooter

Rohtak News: सीसीटीवी फुटेज में स्कूटर पर अकेले जाते दिखे एएसआई संदीप

Sat, 25 Oct 2025 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage shows ASI Sandeep going alone on a scooter
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। लाढ़ौत गांव में मामा के खेत में बने कमरे में 14 अक्तूबर को सुसाइड करने से पहले एएसआई संदीप लाठर अकेले ही स्कूटर से वहां तक गए थे। सुसाइड से कुछ देर पहले 11:43 बजे के सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हुई है। एसआईटी (विशेष जांच दल) ने यह फुटेज कब्जे में ले ली है।
एएसआई संदीप के ममेरे भाई संजय लाढ़ौत ने बताया कि डीएसपी दलीप सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने रोहतक से लेकर लाढ़ौत तक सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। टीम उनके कार्यालय भी आई थी। सीसीटीवी फुटेज में संदीप अकेले ही आते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

यह फुटेज जांच टीम ले गई है। गली के दूसरे फुटेज में भी वह अकेले ही जाते दिख रहे हैं। संजय के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कुछ लोग संदेह जता रहे थे कि सुसाइड के समय संदीप के साथ कोई दूसरा भी हो सकता है। फुटेज से साफ हो गया कि संदीप ने अकेले ही आत्मघाती कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंगुलियों की बीच की त्वचा भेजी गई जांच के लिए लैब में
परिजनों के मुताबिक, पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों की टीम ने अंगुलियों के बीच की त्वचा का नमूना (फिंगर वेबिंग) लिया था। इसे जांच के लिए मधुबन स्थित लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि फायरिंग के कारण यह त्वचा किसी रासायनिक पदार्थ के संपर्क में आई थी या नहीं। फायरिंग का त्वचा पर असर भी रिपोर्ट से ही पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed