फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CBI should investigate BJP scams under the supervision of High Court : Deepender

भाजपा के घोटालों की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में करें सीबीआई : दीपेंद्र

Sat, 03 Aug 2019 03:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
CBI should investigate BJP scams under the supervision of High Court : Deepender
भाजपा घोटालों की सरकार है। इसकी जांच हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराई जानी चाहिए। यह कहना है कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा का। वे चार अगस्त को नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाले परिवर्तन कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को न्योता देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आगामी 18 अगस्त की परिवर्तन महारैली प्रदेश की राजनीति के लिहाज से निर्णायक साबित होगी। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलग पार्टी बनाने के सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पांच साल में विफल रही है। धांधली, वसूली, रिश्वतखोरी, फर्जीवाड़ा, पेपर लीक, अपराधियों को संरक्षण का पर्याय बनी भाजपा सरकार पांच सालों में पहाड़ से लेकर बच्चों की छात्रवृत्ति तक हजम कर गई। स्कॉलरशिप घोटाले को सिर्फ रोहतक, झज्जर, सोनीपत में ही नहीं, बल्कि प्रदेशव्यापी स्तर पर अंजाम दिया गया है। यदि इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए तो घोटाले के तार ऊपर तक जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार के समय शिक्षा, निवेश, रोजगार आदि के मामले में हरियाणा नंबर एक था। गरीब और अनुसूचित जाति के करीब 30 लाख छात्रों को पढ़ाई-लिखाई के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्रवृत्ति का लाभ दिलाया गया था। जबकि भाजपा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र योजना को सत्ता में आते ही बंद कर दिया। अवैध खनन घोटाला, परिवहन विभाग का किलोमीटर स्कीम घोटाला, बिजली विभाग में मीटर खरीद घोटाला, हजारों करोड़ रुपये की काली कमाई वाला ओवरलोडिंग घोटाला जैसे नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले रोडवेज भर्ती घोटाला, नायब तहसीलदार भर्ती घोटाला, इंस्पेक्टर भर्ती (पेपर लीक) घोटाला, जीएसटी चोरी घोटाला उजागर हुआ था। इसमें सरकार की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष में सबसे ज्यादा वोट मुझे मिले
लोकसभा चुनाव में कई राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए दीपेंद्र ने कहा कि इसमें कुछ नेताओं की तो राजनीति की दुकान ही बंद हो गई। वह जनादेश का सम्मान करते हैं, लेकिन देश भर में सबसे अधिक विपक्ष में उन्हें वोट मिले हैं। पूरे देश के चुनाव एक ओर रोहतक में सीएम मनोहर लाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा डेरा डालते हैं। सभी के निशाने में देश भर में केवल हुड्डा परिवार ही है। देश में ऐसा कोई नेता नहीं है जो चुनाव में हारा न हो, बडे़ नेताओं की तरह हम भी चुनाव हारे हैं, लेकिन हमारा जनहित के लिए कार्य जारी रहेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed