फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   CBI inspected Nafe Singh Rathi's car parked in the police station in bahadurgarh

नफे सिंह राठी हत्याकांड: बहादुरगढ़ में थाने पहुंची सीबीआई, गाड़ी का किया मुआयना; करीब एक घंटे तक की जांच पड़ताल

Tue, 07 May 2024 10:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Updated Tue, 07 May 2024 10:46 AM IST
सार

नफे सिंह राठी की 25 फरवरी की शाम 5 बराही फाटक के नजदीक नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन दलाल की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। मामला की जांच अब सीबीआई कर रही है। गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम पांच दिन में दूसरी बार बहादुरगढ़ पहुंची।

विज्ञापन
CBI inspected Nafe Singh Rathi's car parked in the police station in bahadurgarh
नफे सिंह हत्याकांड में लाइनपार थाना पहुंची सीबीआई की टीम गाड़ी की जांच करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन दलाल हत्याकांड मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई की टीम पांच दिन में दूसरी बार बहादुरगढ़ पहुंची। टीम ने लाइनपार थाना में खड़ी नफे सिंह राठी की फार्च्यूनर गाड़ी की जांच की। आरोपियों की आई-20 गाड़ी की भी छानबीन की। इस दौरान उनके साथ लाइनपार थाना एसएचओ संदीप कुमार भी रहे। टीम ने करीब एक घंटे तक जांच पड़ताल की। इसके बाद वापस लौट गई।

विज्ञापन


चार दिन पहले सीबीआई के एडिशनल एसपी प्रशांत श्रीवास्तव, डीएसपी महेंद्र सिंह व उनकी टीम बहादुरगढ़ में पहुंची थी और टीम ने एसआईटी, एसएचओ संदीप कुमार, बहादुरगढ़ में डीएसपी महेंद्र सिंह को साथ लेकर वारदात स्थल का मौका मुआयना किया था और अधिकारियों से केस के बारे में जानकारी ली थी। सोमवार को दूसरी बार दो गाड़ियों में सीबीआई के अधिकारी लाइनपार थाना पहुंचे और यहां पर खड़ी नफे सिंह राठी की फॉर्च्यूनर गाड़ी और आरोपियों द्वारा वारदात के लिए प्रयोग की गई आई-20 गाड़ी की जांच पड़ताल की। सीबीआई अधिकारियों ने हरियाणा पुलिस से वारदात से संबंधित रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन


यह भी घटना
नफे सिंह राठी की 25 फरवरी की शाम 5 बराही फाटक के नजदीक नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन दलाल की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनके भांजे संजय और गनमैन संजीत कबलाना गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में लाइनपार थाना पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, कर्मवीर राठी के पुत्र कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम के पुत्र सतीश नंबरदार, उनके भतीजे राहुल और गौरव, नप के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, कांग्रेस नेता विजेंद्र राठी, संदीप राठी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। केस को लेकर एसआईटी सभी से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड में अनसुलझे हैं कई सवाल
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन हत्याकांड में अभी कई सवाल अनसुलझे हैं। अभी तक पुलिस यह पता नहीं कर पाई है कि हत्याकांड में किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया। हथियार किसने उपलब्ध कराए। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है उनकी इस मामले में क्या भूमिका रही है। कई सवाल मामले में अनसुलझे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed