फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Catwalk fashion show will desi cow

फैशन शो में कैटवॉक करेगी देसी गाय

Fri, 29 Apr 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 29 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Catwalk fashion show will desi cow
बछिया अाैर गाय - फोटो : file photo
अभी तक आपने फैशन शो में मॉडल को कैटवॉक करते देखा होगा, लेकिन अब देसी गाय रैंप पर चलेंगी। देसी गाय के लिए देश में पहली बार फैशन शो होगा। राज्यस्तरीय आयोजन प्रदेश सरकार की ओर से रोहतक के बहुअकबरपुर गांव में 6 और 7 मई को होगा। फैशन शो के साथ दुग्ध प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। गौपालकों के लिए लाखों के इनाम की घोषणा की गई है। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ 7 मई को विजेताओं को सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व संयुक्त निदेशक डॉ. प्रेम सिंह ने तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को सीटीएम के कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि कार्यक्रम बहुअकबरपुर के वेटरनरी कॉलेज में होगा। इसमें देसी गाय की 6 नस्ल साहीवाल, राठी, बिलाही, गिर, थारपारकर के साथ ही गौशाला की देसी गाय शामिल होंगी।

विज्ञापन

 

हिस्सा लेने के लिए पशुपालकों को अपनी गाय के साथ 5 मई को शाम 4 बजे से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा। 6 मई की सुबह और शाम को दुग्ध प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 7 मई को कैटवॉक होगा। बैठक में सीटीएम अजय चोपड़ा, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. सूर्या खटकड़, रोडवेज के जीएम आरएस पूनिया और जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ एसके कौशिक  मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed