{"_id":"57d07f6c4f1c1b876a3177a7","slug":"cattle-up-saints-of-the-city-government-s-assurance-fast-break-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौवंश के लिए साधु-संतों का अनशन ः सरकार के ठोस आश्वासन पर ही तोड़ेंगे अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौवंश के लिए साधु-संतों का अनशन ः सरकार के ठोस आश्वासन पर ही तोड़ेंगे अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 08 Sep 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
गौवंश की रक्षा को सड़कों पर उतरे धर्मगुरु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर में घूम रहे बेसहारा गौवंश की रक्षा के लिए साधु-संतों का आमरण अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर के समय अनशन पर बैठे स्वामी विश्वेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ गई। इसके बावजूद अनशन पर बैठे संतों और समाजसेवियों ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री या कृषि मंत्री से ठोस आश्वासन नहीं मिलता, अनशन नहीं तोड़ेंगे। दूसरी ओर, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि, पूर्व विधायक और भाजपा की प्रवक्ता भी समर्थन देने के लिए अनशन स्थल पर पहुंचे। वहीं, निशुल्क जन सेवा संस्थान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने स्वामी और गुरु से अनशन खत्म करने के लिए कहा। बच्चों ने कहा कि अगर जल्द अनशन नहीं तोड़ा तो वे भी अनशन पर बैठ जाएंगे।
अंबेडकर चौक पर चल रहे गौरक्षा आमरण अनशन के दूसरे दिन महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद, महंत कर्णपुरी महाराज, स्वामी परम चैतन्य और आंदोलन के संयोजक मंजुल पालीवाल अनशन पर रहे। साथ ही, गुरुद्वारा सुख सागर के महंत कृष्ण सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक श्रवण सैनी और बैंसी गौशाला के प्रधान बसंत लाल उप्पल क्रमिक अनशन पर बैठे।
एक ओर गौरक्षा आंदोलन को समर्थन देने के लिए आर्य समाज के लोगों ने शहर में बाइक रैली निकाली तो दूसरी ओर, सांपला के स्वामी कालीदास महाराज के साथ काफी संख्या में भक्त ट्राली, बस और जीपों में भरकर समर्थन देने के लिए पहुंचे। इस दौरान गौकर्ण डेरे के महंत बाबा कपिलपुरी ने समाजसेवियों और व्यापारी संगठनों से आंदोलन में भाग लेने के लिए आह्वान किया। दोपहर डेढ़ बजे के बाद स्वामी विश्वेश्वरानंद ने शुगर लो होेने के बाद भी कहा कि जब तक उनमें प्राण है, वे गौवंश की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस अवसर पर संत स्वामी सोम प्रकाश, स्वामी धर्मदेव, संत ईश्वरशाह कलानौर, सुरेश पुरी, महंत कृष्ण, शंकर पुरी, प्रताप सिंह, भाड़े नाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
जल्द रास्ता नहीं निकाला तो किसान करेंगे आंदोलन
अनशन स्थल पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान धर्मबीर हुड्डा ने कहा कि कहा कि बेसहारा गौवंश की समस्या केवल शहर की नहीं है, बल्कि गांव की भी है। गांवों में ये किसानों की फसलों को काफी संख्या में बर्बाद कर रहे हैं। अगर सरकार ने जल्द ही रास्ता नहीं निकाला तो वे विभिन्न गांवों से किसान आकर इस आंदोलन में भाग लेंगे।
शौरी क्लॉथ मार्केट के व्यापारी बैठेंगे आज
आंदोलन के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को शौरी क्लॉथ मार्केट के पांच व्यापारी और स्नेह बिहारी सेवा समिति के तीन सदस्य क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। बुधवार को मार्केट के प्रधान गुलशन ईश पुनियानी समर्थन देेने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि आठ सितंबर को व्यापारी भी क्रमिक अनशन पर रहेंगे।