फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cash worth lakhs, jewelery and mobile phones stolen

Rohtak News: लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और मोबाइल फोन चोरी

Thu, 21 Dec 2023 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cash worth lakhs, jewelery and mobile phones stolen
रोहतक। जिले में ठंड बढ़ने के साथ चोरी की वारदात नहीं थम रही हैं। चोर जींद रोड, सल्लारा मोहल्ला, आंबेडकर चौक व भालौठ में वारदात अंजाम देकर लाखों की नकदी, जेवरात व अन्य सामान निकाल कर ले गए। इस संबंध में सिटी, आईएमटी व पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

केस एक : सल्लारा मोहल्ला का परिवार गया ड्यूटी पर बाहर, शाम को सामान बिखरा मिला
पुलिस के मुताबिक सल्लारा मोहल्ला निवासी जयपाल ने बताया कि उसके परिवार में चारों सदस्य प्राइवेट नौकरी करते हैं। सुबह पत्नी उर्मिला, बेआ राहुल व रोहित किला रोड व शौरी मार्केट और पालिका बाजार में चले गए। वह चिनाई मिस्त्री का काम करता है। शाम साढ़े पांच बजे वापस आए तो सारा सामान बिखरा मिला। अलमारी से लाखों के जेवरात व 60 हजार की नकदी गायब मिली। पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

...
केस दो : जींद बाईपास की महिला गई हुई थी गांव, पीछे से मकान में चोरी
गिझ़ी गांव निवासी सरोज ने दी शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से जींद बाईपास पर मकान में रह रही थी। कुछ समय पहले ही गांव में चली गई। पड़ोसियों ने बताया कि मकान में चोरी हुई है। वह पहुंची तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा मिला। अलमारी से 40 हजार की नकदी व लाखों के जेवरात गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
केस तीन : पत्नी गई थी मायके, पीजीआई से बहन के साथ लौटा तो टूटे मिले ताले
आंबेडकर कॉलोनी निवासी पिन्नु ने बताया कि 19 दिसंबर की रात करीब 10 बजे उसे पथरी का दर्द हो गया। पत्नी मायके गई हुई थी। वह बहन पुष्पा के साथ पीजीआई चला गया। 20 दिसंबर को वह बहन के साथ घर आया तो ताला टूटा मिला। अंदर से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी मिली। उधर, पीर कॉलोनी, जींद रोड पर चोर मोबाइल फोन, 45 हजार की नकदी व अन्य सामान ले गए। मकान मालिक कुलदीप ने सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।

...
केस चार : भालौठ में दिनदहाड़े मकान में चोरी
वहीं, भालौठ गांव निवासी नवीन ने शिकायत दी है कि 20 दिसंबर को दिनदहाड़े चोर मकान में घुसे और 5 हजार की नकदी व घरेलू सामान चुराकर ले गए। उस समय वह खेत में गया हुआ था। भाई ने कॉल करके सूचना दी। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed