फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cash stolen from house in Kamla Nagar, tubewell motor of five farmers stolen from Sunaria's fields

कमला नगर में मकान से नकदी चुराई, सुनारिया के खेतों से पांच किसानों की ट्यूबवेल मोटर चोरी

Sun, 08 May 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cash stolen from house in Kamla Nagar, tubewell motor of five farmers stolen from Sunaria's fields
शहर के कमला नगर में चोर एक मकान से 90 हजार रुपये तो सुनारिया गांव के खेतों से पांच किसानों की ट्यूबवेल की मोटर चोरी कर लिए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

कमला नगर निवासी योगेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह मई को अपने रिश्तेदार के घर मकड़ौली कलां गया था। बीमार पिता घर पर थे। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वे घर आए तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पर्स में रखे 90 हजार रुपये गायब थे। उधर, सुनारिया गांव निवासी जयबीर ने दी शिकायत में बताया कि छह मई की रात को खेत से घर गया। सुबह पड़ोसी संदीप ने सूचना दी कि उसके ट्यूबवेल की मोटर चोरी हो गई है। वह खेत में पहुंचा तो पता चला कि उसकी मोटर के अलावा चोर जोगेंद्र की एक मोटर, संजय की एक मोटर, इनवर्टर व बैटरी और ट्रैक्टर का सामान, जगजीत के खेत से दो मोटर, राजबीर के खेत से एक मोटर चोरी कर ले गए हैं । ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed