{"_id":"654a77647f0e38d51a003ecc","slug":"case-registered-against-student-driver-and-conductor-after-falling-from-roadways-bus-rohtak-news-c-17-roh1019-289223-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोडवेज बस से गिरी छात्रा, चालक और परिचालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोडवेज बस से गिरी छात्रा, चालक और परिचालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
रोहतक। हिसार से महम आ रही एमए फिजिक्स की छात्रा महम में गोहाना मोड़ पर बस से उतरते समय गिर गई। उसका मोबाइल तक टूट गया। इस संबंध में चालक व परिचालक के खिलाफ महम थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में महम के वार्ड पांच निवासी साक्षी नेहरा ने बताया कि वह हिसार स्थित फतेहचंद महिला काॅलेज नजदीक देवी भवन मंदिर में पढ़ती है। हर रोज बस से आती-जाती है। छह नवंबर को कक्षा खत्म करके हांसी पहुंची। वहां से बस में सवार होकर महम आ रही थी। गोहाना मोड़ पर चालक को बस रोकने के लिए कहा। एक बार तो उसने बस रोक दी। जैसे ही उतरने लगी, तुरंत बस चला दी। इससे वह सड़क पर आ गिरी। न केवल घायल हो गई, बल्कि मोबाइल फोन भी टूट गया। उसके भाई के दोस्त विजय सैनी, सतबीर व सुभाष ने उसे उठाया। बस चालक मौके से बस भगा ले गया।