फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case registered against Congress leader in Rohtak for obstructing government work, assaulted policeman

Haryana: रोहतक में कांग्रेस नेत्री पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का केस दर्ज, पुलिसकर्मी से की मारपीट

Thu, 10 Oct 2024 01:41 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 10 Oct 2024 01:41 PM IST
सार

रोहतक के सापला थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़ी एक बुजुर्ग महिला को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान निर्मला के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Case registered against Congress leader in Rohtak for obstructing government work, assaulted policeman
रोहतक पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक में चुनाव मतगणना के दौरान जाट संस्था के पास भीड़ को रोकने और वीडियोग्राफी का विरोध करने पर कांग्रेस सेवा दल की नेत्री सुदेश हुड्डा पर पुलिसकर्मियों से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है। घटना के दौरान महिला नेत्री ने हेड कांस्टेबल कर्मवीर को थप्पड़ मारा और महम थाना प्रभारी निरीक्षक सतपाल से धक्का-मुक्की की। इस घटना के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर किया और पीजीआईएमएस थाने में कांग्रेस नेत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल ने बताया कि सुदेश हुड्डा ने मतगणना स्थल के पास भीड़ को नियंत्रित करने और वीडियोग्राफी कर रहे पुलिसकर्मियों से झगड़ा किया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने सुदेश हुड्डा की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
महिला नेत्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 221, 132, और 121(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन धाराओं में तीन महीने से लेकर पांच साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। पुलिसकर्मी से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, केस दर्ज

रोहतक के सापला थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़ी एक बुजुर्ग महिला को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान निर्मला के रूप में हुई है। पीड़िता की बेटी प्रीति ने पुलिस को बताया कि ऑटो से उतरने के बाद वे हाईवे पर खड़ी थीं, तभी खरखोदा की ओर से आई एक कार ने उनकी मां को टक्कर मार दी। प्रीति की शिकायत पर सापला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

 

रोहतक के गोहाना रोड बाईपास पर 7 अक्टूबर को हुए एक हादसे में घायल युवक कपिल देव की इलाज के दौरान मौत हो गई। कपिल देव को गांव के ही एक युवक पंकज उर्फ बंटी ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी थी। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद कपिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 9 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed