फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   case registered after jam

जनता के विरोध के बाद जागी पुलिस

Thu, 12 Dec 2013 10:38 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
case registered after jam
सांपला स्थित वसुंधरा कैफे के पास घर में तोड़फोड़, मारपीट और महिलाओं के
विज्ञापन
साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आखिरकार हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ितों पर ही मामला दर्ज करने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को छह घंटे नेशनल हाईवे जाम किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। इसी पर अमल करते हुए पुलिस ने पीड़ित सतपाल की शिकायत पर गांव धामड़ निवासी लीला व नवीन सहित दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सोमवार रात को कस्बा सांपला निवासी सतपाल के घर आठ-दस युवकों ने घुसकर परिवार पर हमला बोल दिया था और बेटी व पत्नी को अगवा करने का प्रयास किया था। साथ ही हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में सांपला पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बजाय सतपाल और अन्य पर ही केस दर्ज कर लिया था। इसके रोषस्वरूप लोगों ने छह घंटे तक रोड जाम किया था। बुधवार देर शाम को सांपला पुलिस ने सतपाल के बयान दर्ज किए।

पुलिस ने सतपाल की पत्नी की मेडिकल जांच करवाई और गांव धामड़ निवासी लीला व नवीन को नामजद करते हुए अन्य आठ युवकों के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ व अगवा करने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा एसपी राजेश दुग्गल ने थाना प्रभारी हरिराम से भी जवाब तलब किया है। ग्रामीणों ने इस मामले थाना प्रभारी हरिराम पर हमलावरों से मिलीभगत का आरोप लगाया था। वीरवार दोपहर को एफएसएल की विशेष टीम ने घटनास्थल का भी मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed