{"_id":"679005ac4eb72c35bb02c1e0","slug":"case-of-fraud-of-rs-40-lakh-against-three-including-mother-and-sons-rohtak-news-c-17-roh1020-585943-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मां-बेटों समेत तीन पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मां-बेटों समेत तीन पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
गिरावड़ गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही गांव निवासी एक महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ 40 लाख रुपये की धाेखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गिरावड़ निवासी विद्या देवी ने शिकायत में बताया कि उनके गांव की रोशनी अपने बेटे अजय और विशांत के साथ जुलाई 2022 में उनके घर आई। तीनों ने रुपये की बेहद जरूरत बताते हुए अपनी 12 बीघा से अधिक जमीन को बेचने की बात कही। उन्होंने कहा कि बात करेंगे तो फिर तीनों आए और जमीन का कुल 40 लाख रुपये में सौदा हो गया। उस दौरान उनका बेटा और पोता भी मौके पर था। दोनों ने 6 लाख नकद बयाने के रुपये में और बाकी खातों में कुल 40 लाख रुपये दिए गए। तय समय पर महम तहसील में इस जमीन की रजिस्ट्री के लिए सवा लाख का स्टांप देकर टोकन लिया गया। मगर इसके बाद भी तीनों आरोपी जमीन का बैनामा करने नहीं पहुंचे। इसके बाद पीड़ितों ने कई बार आरोपियों से बैनामा कराने की गुहार लगाई, लेकिन जब वह सामने नहीं आए तो शिकायत की गई।
-- -- -- --
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जमीन के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद जो भी आगे की कार्रवाई होगी, उसी के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
- समरजीत, थानाप्रभारी निरीक्षक, लाखनमाजरा।