फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case filed for not registration of house with 14 lakhs

14 लाख लेकर मकान रजिस्ट्री न कराने पर केस दर्ज

Mon, 30 May 2022 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Case filed for not registration of house with 14 lakhs
रोहतक। शास्त्री नगर स्थित मकान को 14 लाख रुपये लेने के बावजूद रजिस्ट्री न कराकर किसी अन्य को मकान बेचने का मामला सामने आया है। आर्य नगर थाना पुलिस ने सेक्टर निवासी अजय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चुन्नीपुरा निवासी जयभगवान ने दी शिकायत में बताया कि अगस्त 2016 में उसका संपर्क अजय के साथ हुआ, जिसने 14 लाख रुपये में शास्त्री नगर स्थित 105.58 गज मकान बेचने का सौदा किया। आरोपी ने उससे पूरे पैसे ले लिए और मकान का कब्जा दे दिया। बाद में बहाने से वापस कब्जा ले लिया। इसके बाद बार-बार कहने पर भी रजिस्ट्री नहीं करवाई। अब पता चला है कि आरोपी ने मकान की किसी अन्य के नाम रजिस्ट्री करवा दी है। जब उसने पूछा तो कहा कि उसके 18 प्रतिशत ब्याज सहित पैसे वापस कर देगा। अब न तो पैसे वापस कर रहा है और न रजिस्ट्री करवाई। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed