फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car went out of control and collided with a tree, two friends died

Rohtak News: अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत

Tue, 21 Jan 2025 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Car went out of control and collided with a tree, two friends died
20सीटीके13..मृतक अंकित का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
सदर थानाक्षेत्र के घिलोड़ के पास एक कंपनी के सुपरवाइजर समेत दो दोस्तों की हादसे में मौत हो गई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों का पीजीआई में इलाज चल रहा है। पांचों युवक एक कार में सवार होकर गोहाना किसी काम से गए थे।
वापस आते समय कार अनियंत्रित हो गई और कार सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। अंकित की 3 जनवरी को शादी हुई थी और अब परिवार में मातम छा गया। दूसरा मरने वाली अमित जींद का रहने वाला था। पीड़ित पिता की ओर से गांव के ही कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कराया गया है। रिठाला फोगाट निवासी रमेश ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अंकित (23) रिश्तेदार ललित व जींद के बराह खुर्द गांव निवासी दोस्त अमित (24), गांव के जतिन और अजय के साथ कार से 19 जनवरी को गोहाना गए थे।
कार को अजय ही चला रहा था और वहां से लौटते हुए रात करीब 1 बजे जब हाईवे पर घिलौड़ पुल के पास लापरवाही और तेजगति से चलाने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। इससे कार सड़क से उतरकर साइड में पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में अंकित और अमित समेत सभी घायल हो गए। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया, लेकिन अंकित और अमित को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अंकित आईएमटी रोहतक स्थित एक कंपनी में लेबर सुपरवाइजर थे और अमित उनकी रिश्तेदारी में होने के कारण दोस्त भी था।

20सीटीके13..मृतक अंकित का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

20सीटीके13..मृतक अंकित का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed