{"_id":"69b479fefb9cf26f66073bf6","slug":"car-strikes-helper-changing-canter-tire-dies-rohtak-news-c-17-roh1019-823087-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कैंटर का टायर बदल रहे हेल्पर को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कैंटर का टायर बदल रहे हेल्पर को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
रोहतक। जींद रोड पर हर्बल पार्क के नजदीक बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे कैंटर का टायर बदल रहे चरखी दादरी जिले के गांव झोझुकलां निवासी अजीत (32) को कार ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर मौत हो गई।
सदर थाने में लिखाई एफआईआर में झोझुकलां निवासी कृष्ण ने बताया कि वे चार भाई-बहन हैं। अजीत सबसे छोटा था। वह रोहतक जिले के गांव किलोई निवासी जगदीप के कैंटर पर हेल्पर की नौकरी करता था।
11 मार्च को कैंटर में आटा भरकर जींद से रोहतक आ रहे थे। जगदीप कैंटर चला रहे थे जबकि अजीत कंडक्टर सीट पर बैठे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे टिटौली गांव के पुल के नजदीक जींद रोड पर हर्बल पार्क के सामने टायर पंक्चर हो गया।
विज्ञापन
वे कैंटर सड़क किनारे खड़ा करके टायर बदलने लगे। तभी जींद की तरफ से आई सफेद रंग की कार ने अजीत को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर शव पीजीआई के डेड हाउस में पहुंचाया। कार चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने की एफआईआर दर्ज की गई है।