फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car hits scooter, woman dies

Rohtak News: कार ने मारी स्कूटी को टक्कर, महिला की मौत

Thu, 31 Oct 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 31 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Car hits scooter, woman dies
झज्जर। दीवाली के अवसर पर बेटी के घर जा रहे स्कूटी सवार दंपती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। इस दौरान महिला की मौत हाे गई।
विज्ञापन

भैंसरु निवासी कपूर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दीपावली के अवसर पर अपनी बेटी के घर तलाव गांव में जा रहे थे। गिरावड़ नहर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद वह दोनों गिर गए और उनकी पत्नी संतोष बेहोश हो गई। राहगीरों ने दोनों को झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादा चोट लगने के कारण उन्हें पीजीआईएमएस, रोहतक रेफर किया गया। वहां उनकी पत्नी को गंभीर चोटें लगने के कारण डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित कपूर की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed