फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car driver absconded after filling two and a half thousand oil at Jasia pump

जसिया पंप पर ढाई हजार का तेल भरवाकर कार चालक फरार

Wed, 16 Feb 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Car driver absconded after filling two and a half thousand oil at Jasia pump
रोहतक। गोहाना रोड स्थित जसिया के पास पेट्रोल पंप पर एक कार चालक ढाई हजार का डीजल व पेट्रोल भरवाकर फरार हो गया। पंप मैनेजर ने इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पंप मैनेजर घिलौड़ गांव निवासी अंकित ने दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे एक कार पंप पर आकर रुकी। कार चालक ने कार में रखी चार कैन में डीजल व एक कैन में पेट्रोल भरवाया। साथ ही कार की टंकी भी भरवाई। चालक को डीजल के 18 हजार 500 व पेट्रोल के 6 हजार 430 रुपये देने थे। बोला, अभी एटीएम कार्ड से पेमेंट करता हूं। कार की सीट पर तत्काल गाड़ी की खिड़की बंद की और रोहतक की तरफ फरार हो गया।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद कार, नंबर प्लेट संदिग्ध
पंप के मैनेजर अंकित ने बताया कि कार सीसीटीवी में कैद है, लेकिन जो नंबर प्लेट लगी है, वह संदिग्ध लग रही है। इसके अलावा कान्ही मोड़ व रिटौली के पास भी कार चालक कैन भरवाकर बिना पैसे दिए भागने की वारदात अंजाम दे चुका है। यह वारदात इस कार चालक ने दी या कोई अन्य है। इसका पता तो पुलिस की जांच से लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed