फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Captain Manoj Kumar will remain the Deputy Commissioner

कैप्टन मनोज कुमार ही रहेंगे उपायुक्त

Fri, 11 Feb 2022 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Captain Manoj Kumar will remain the Deputy Commissioner
रोहतक। कैप्टन शक्ति सिंह ने वीरवार को उपायुक्त पद का कार्यभार संभाला ही था कि चंद घंटे बाद तबादला की सूचना मिल गई। वहीं, कैप्टन मनोज कुमार को फिर उपायुक्त पद पर तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने आठ फरवरी को 24 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। जिसमें उपायुक्त रोहतक कैप्टन मनोज कुमार को लेबर कमिश्नर हरियाणा एवं स्पेशल सेक्रेटरी टू गवर्नमेंट हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट के पद पर भेजा गया। नूंह के उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह को उपायुक्त रोहतक बनाया गया। नौ फरवरी को फिर सरकार ने संशोधित सूची जारी की, जिसमें कैप्टन मनोज कुमार को डायरेक्टर सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक वेलफेयर हरियाणा के पद पर भेजा गया। वीरवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कैप्टन शक्ति सिंह ने उपायुक्त का पदभार संभाला। वह अधीनस्थों के साथ जिला विकास भवन में होने वाली ग्रीवेंस कमेटी की बैठक की तैयारियों का जायजा लेकर आए। तभी सूचना मिली कि उनका तबादला झज्जर के उपायुक्त पद पर कर दिया गया है। कैप्टन मनोज कुमार को फिर से उपायुक्त रोहतक बना दिया गया है। पद संभालने के चंद घंटे बाद ही उपायुक्त का तबादला होने की सूचना से काफी हलचल पैदा हो गई।
विज्ञापन

कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि उनका तबादला झज्जर उपायुक्त के पद पर कर दिया गया है। कैप्टन मनोज कुमार को फिर से उपायुक्त बना दिया है। संभव है कि वह शुक्रवार को पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed