फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Captain Abhimanyu was elected unopposed as the president of the Haryana Archery Association.

Rohtak News: कैप्टन अभिमन्यु निर्विरोध बने हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sun, 14 Dec 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 14 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Captain Abhimanyu was elected unopposed as the president of the Haryana Archery Association.
37...हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन के चुनाव में नवनियुक्त एसोसिएशन का अध्यक्ष कैप्टन अभिमन्यु सिंधु,उ
रोहतक। हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को किया गया। इसमें कैप्टन अभिमन्यु सिंधु को निर्विरोध एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। राजीव जैन और पवन शर्मा को उपाध्यक्ष पद, वरिष्ठ अधिवक्ता रामनिवास हुड्डा को सचिव चुना गया।
विज्ञापन


संयुक्त सचिव स्वर्ण सिंह और अमित यादव, कोषाध्यक्ष सुभाष श्योराण को चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सुरेंद्र शर्मा, कपिल कुमार, मुनीत बेरवाल, दीपक अहलावत, संजय सुहाग को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा में आर्चरी खेल की मजबूत परंपरा रही है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उप प्रधान अमरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा देश के अग्रणी आर्चरी राज्यों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई टीम को आधुनिक प्रशिक्षण तकनीक, कोचों के विकास और खिलाड़ियों के मानसिक व शारीरिक सशक्तीकरण पर ध्यान देना चाहिए। अमरेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया हरियाणा को हरसंभव तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed