फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cantor hit tractor, motorcycle also hit

कैंटर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल भी आई चपेट में

Thu, 07 Jul 2022 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cantor hit tractor, motorcycle also hit
कलानौर। रोहतक-भिवानी मार्ग के निगाना मोड़ पर कैंटर ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलटा और एक मोटरसाइकिल उसकी चपेट में आ गई। गनीमत रही कि इस टक्कर से जान का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी जिला के निमडी निवासी दरबारी सिंह ने बताया कि वह खेती का काम करता है। बुधवार सुबह वह अपने ट्रैक्टर से हरा चारा अनाज मंडी कलानौर में डालने के बाद वापिस अपने घर जा रहा था। अपने ट्रैक्टर को लेकर जब वह निगाना मोड़ के पास पहुंचा तो तभी पीछे से एक टाटा कैंटर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर पलट गया, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर के पलटने से पास ही खड़ी एक मोटरसाइकिल भी चपेट में आ गई। इस टक्कर से ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल दोनों को काफी नुकसान हो गया है। पुलिस ने दरबारी सिंह की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed