फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Canter collides with bike, young man dies

Rohtak News: कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Mon, 26 Aug 2024 06:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Canter collides with bike, young man dies
रोहतक। हिसार बाईपास के नजदीक कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सुनारिया कलां निवासी भोलू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई कृष्ण (26) किसी काम से 24 अगस्त को पुराना औद्योगिक क्षेत्र गया था। फिर वहां से हिसार बाईपास होते हुए घर के लिए जा रहे थे। जब वह हिसार बाईपास पर पहुंचे तो सामने से तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहा उसका भाई कृष्ण बुरी तरह घायल हो गया। उसे पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed